फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Induction program organized for newly admitted students at MGUG

Gorakhpur News: उद्यमिता की सोच विकसित करें विद्यार्थी

Sun, 19 Jul 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 19 Jul 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Induction program organized for newly admitted students at MGUG
एमजीयूजी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षांरभ का आयोजन
विज्ञापन




गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य एवं जीवन विज्ञान संकाय की ओर से नवप्रवेशित विद्यार्थियों के दीक्षारंभ में शनिवार को ‘उद्यमिता, नवाचार एवं उद्योगोन्मुखी कॅरिअर’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, लखनऊ के ट्रेनिंग हेड डॉ. अमित सिन्हा ने कहा कि विद्यार्थी उद्यमिता की सोच विकसित करें।
उन्होंने जैवप्रौद्योगिकी, सूक्ष्मजीव विज्ञान, जैवरसायन व फॉरेंसिक विज्ञान के विद्यार्थियों को रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप, एआई, डिजिटल फॉरेंसिक एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध वित्तीय सहायता एवं कॅरिअर के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने आह्वान किया कि वे नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता की सोच विकसित कर रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार सृजित करने की दिशा में भी आगे बढ़ें।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य एवं जीवन विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि संकाय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उद्योगोन्मुखी कौशल, अनुसंधान, नवाचार एवं उद्यमिता से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर डॉ. अमित दुबे, डॉ. एएन सिंह, धनंजय पांडेय, डॉ. संदीप श्रीवास्तव, डॉ. रश्मि शाही, डॉ. प्रेरणा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed