फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः गृह मंत्रालय ने जारी किए दो आतंकियों के स्केच, आईबी ने नेपाल सीमा पर डाला डेरा

Mon, 06 Jan 2020 10:37 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, सोनौली (महराजगंज)
डिजिटल न्यूज डेस्क, सोनौली (महराजगंज) Published by: विजय जैन Updated Mon, 06 Jan 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
Indo-Nepal border alert for possibility of terrorist infiltration
इंडो-नेपाल बार्डर पर सुरक्षा व खुफिया एजेंसियां अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
आतंकी घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर इंडो-नेपाल बार्डर पर सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सिलीगुड़ी-दिल्ली में आतंकियों के दिखने के बाद उनके स्केच जारी किए गए हैं। सीएए के विरोध प्रदर्शन में बाहरी लोगों की घुसपैठ की आशंका को देखते हुए भी चौकसी तेज कर दी गई है। भारत सरकार की खुफिया एजेंसी आईबी ने सरहद पर डेरा डाल दिया है। एसएसबी और पुलिस के जवान सादी वर्दी में सीमा पर नजर रख रहे हैं।
Indo-Nepal border alert for possibility of terrorist infiltration
इन आतंकियों का हुलिया जारी किया गया है। - फोटो : अमर उजाला
गृह मंत्रालय ने रविवार को कुछ संदिग्ध लोगों के स्केच जारी करते हुए भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया है, जिसके मद्देनजर सीमा सुरक्षा बल के साथ सिविल पुलिस और ख़ुफिया एजेंसियां सतर्क हो गईं हैं। भारत-नेपाल से आने-जाने वाले लोग व वाहनों की डाग स्क्वाड, हेंड मेटल डिटेक्टर व मिरर डिटेक्टर से चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध प्रतीत होने पर उनकी फोटो तथा नाम-पता रजिस्टर में दर्ज करने के साथ आईडी प्रूफ की भी जांच की जा रही है।
Indo-Nepal border alert for possibility of terrorist infiltration
सीमा क्षेत्र के सभी नाकों पर जवानों की संख्या बढ़ी। - फोटो : अमर उजाला
सीमा क्षेत्र के सभी नाकों पर जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर एसएसबी ने सीमा पर जनवरी में आपरेशन अलर्ट जारी कर रखा है। सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से जहां ‘नो मेंस लैंड’ के करीब गश्त कर रही हैं, वहीं सरहद की सभी पगडंडियों पर भी कड़ा पहरा है।

इस संबंध में एसएसबी कंपनी कमांडर अमित कुमार ने बताया कि सीमा पर ऑपरेशन अलर्ट जारी है। एसएसबी-पुलिस के साथ हर नाकों पर गश्त तेज कर दी गई है। सीमा पार से आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों से पूछताछ और तलाशी ली जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indo-Nepal border alert for possibility of terrorist infiltration
खुफिया विभाग की नजर सीमा पर। - फोटो : अमर उजाला
खुफिया विभाग की नजर सीमा पर
खुफिया विभाग के अनुसार अनुच्छेद 370 और सीएए को लेकर देश विरोधी तत्व सक्रिय हो गए हैं। नेपाल में भारत विरोधी लश्कर ए तैयबा, इंडियन मुजाहिदीन व सिमी समेत कई आतंकी संगठन साझा योजना के तहत नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ करने की फिराक में हैं।

सुरक्षा एजेंसियां व खुफिया विभाग सरहद पर होने वाली हर गतिविधि की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेज रहा है। शनिवार की रात एसएसबी के बड़े अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों से मिलकर सीमा पर चौकसी की जानकारी ली। अधिकारी रातभर सरहद पर जमे रहे। पुलिस एवं एसएसबी के अधिकारी सीसीटीवी फुटेज की जांच करते रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed