फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   IndiGo flights will start all days in week gorakhpur to Delhi from June 22

गोरखपुर से दिल्ली के लिए 22 जून से रोजाना उड़ान भरेगी इंडिगो, कोलकाता, प्रयागराज के लिए भी जल्द शुरू होगी उड़ान

Wed, 17 Jun 2020 10:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 Jun 2020 10:54 AM IST
सार

  • हैदराबाद के लिए अभी सप्ताह में चार दिन ही रहेगी उड़ान
  • एयर इंडिया ने घटा दी है उड़ान
  • मुंबई-दिल्ली के लिए डाक सेवाएं बंद

विज्ञापन
IndiGo flights will start all days in week gorakhpur to Delhi from June 22
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही ठप पड़ी उड़ानें भी बहाल होने लगी हैं। 22 जून से विमान कंपनी इंडिगो सप्ताह में सातों दिन दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। अभी यह फ्लाइट सिर्फ तीन दिन ही उड़ान भर रही थी। यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए ही इंडिगो ने पांच जून से हैदराबाद की उड़ान सप्ताह में सिर्फ चार दिन कर दी। बाकी बचे तीन दिन वही विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरता है। मगर अब विमान कंपनी ने पूर्व की ही तरह दिल्ली के लिए सातों दिन इंडिगो की एक अलग फ्लाइट कर दी है।

विज्ञापन

 
इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से सुबह 9.30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी और फिर एक घंटे बाद 10.30 पर यहां से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। वही गोरखपुर से हैदराबाद की उड़ान पूर्व की ही तरह चार दिन सोमवार, मंगलवार, शनिवार और रविवार को होती रहेगी। एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने इसकी पुष्टि की।

विज्ञापन

एयर इंडिया ने घटा दी है उड़ान

गोरखपुर से पहले दिल्ली के लिए इंडिगो, स्पाइस जेट और एयर इंडिया यानी तीन फ्लाइट सेवा थी जबकि हैदराबाद, कोलकाता और प्रयागराज के लिए विमान कंपनी इंडिगो की एक-एक उड़ान होती थी। लॉकडाउन के बीच छूट मिलने पर 20 अप्रैल से पहले दिल्ली के लिए स्पाइस जेट और एयर इंडिया ने जबकि मुंबई के लिए स्पाइस जेट की उड़ान शुरू हुई। इसके बाद इंडिगो ने हैदराबाद के लिए फ्लाइट शुरू की।

वहीं दिल्ली के लिए यात्री नहीं मिलने पर विमान कंपनी एयर इंडिया ने 15 जून से ही गोरखपुर से दिल्ली के लिए उड़ान घटाकर सप्ताह में सिर्फ चार दिन कर दी है। अब यह विमान सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को ही दिल्ली से गोरखपुर और फिर गोरखपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भर रहा है।

कोलकाता, प्रयागराज के लिए भी उड़ान जल्द

कोलकाता और प्रयागराज के लिए भी विमान सेवा जल्द ही दोबारा शुरू हो जाएगी। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सिर्फ टाइम शेड्यूल तय करना बाकी है। इसी सप्ताह इन दोनों ही शहरों के लिए इंडिगो की फ्लाइट शुरू हो जाने की उम्मीद है। पूर्व की ही तरह जो फ्लाइट कोलकाता से आएगी वह प्रयागराज जाएगी। प्रयागराज से गोरखपुर लौटने वाली फ्लाइट ही फिर कोलकाता जाएगी।

मुंबई-दिल्ली के लिए डाक सेवाएं बंद
दिल्ली और मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या अधिक होने की वजह से डाक विभाग ने यहां के लिए सभी बुकिंग बंद कर दी है। प्रवर डाक अधीक्षक एसएन दूबे ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए डाक विभाग सभी एहतियात बरत रहा है। दिल्ली और मुंबई के लिए सभी डाक बुकिंग फिलहाल बंद कर दी गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed