फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   indian Trucks stopped on Indo-Nepal border for Underload, overload

भारत नेपाल सीमा पर 48 घंटे से रोके गए ट्रक, अंडरलोड और ओवरलोड में फंसा मामला

Thu, 27 Feb 2020 07:54 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 Feb 2020 07:54 PM IST
सार

  • भारत में अंडरलोड नेपाल में ओवरलोड में फंसे भारतीय ट्रक
  • नारायणघाट बर्दधाट और रूपनदेही में 48 घंटे से रोके गए भारतीय ट्रक

विज्ञापन
indian Trucks stopped on Indo-Nepal border for Underload, overload
भारत नेपाल सीमा पर रोके गए ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत नेपाल सीमा सोनौली से सटे रूपनदेही जिले के भंसार कार्यालय के बाहर बाइपास काठमांडू मार्ग पर रूपनदेही जिले की ट्रैफिक पुलिस ने भारतीय मालवाहक ट्रकों को ओवर लोड बता कर रोक दिया है, जबकि भारतीय ट्रांसपोर्टर और चालकों का कहना है कि ट्रक ओवरलोड नहीं हैं। इस पेच में करीब 100 से अधिक भारतीय ट्रकों को पुलिस ने पिछले 48 घंटे से रोक रखा है। उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


पश्चिमांचल और पूरब यातायात व्यवसायी समिति और ट्रक यातायात समिति ने भैरहवा और काठमांडू तक ओवरलोड होकर आने वाली भारतीय ट्रकों के खिलाफ संयुक्त रूप से आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि भैरहवा कस्टम से पास होकर नेपाल में जाने वाली लगभग 80 प्रतिशत ट्रकें ओवरलोड जा रही हैं, जिससे सड़कें बहुत जल्दी क्षतिग्रस्त हो जा रही हैं।
विज्ञापन


व्यवसायियों की शिकायत पर पुलिस ने सभी गाड़ियों को रोक दिया है। ट्रक व्यवसायी रमेश कुमार, संदीप निगम, हरबंस सिंह ने बताया कि रूपनदेही जिले में जुर्माना काटने के बाद भी बर्दधाट और नारायण घाट में पुलिस ने गाड़ियां रोक दी है। लुम्बिनी ट्रक समिति के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद खरेल ने बताया की नेपाल सरकार की यातायात के लिए ओवरलोड पर बनी नई नीति स्वागत योग्य है, लेकिन इसके लिए कस्टम से लेकर पुलिस सभी को सहयोग करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात समिति के अध्यक्ष टीकाराम गौतम ने नेपाल कस्टम के अधिकारियों से मांग की की भारत से आने वाले सभी माल वाहक ट्रकों का वजन मिलाकर पास किया जाए। रूपनदेही ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज वीके शाही ने बताया कि नेपाल यातायात नियम के अनुसार वजन लेकर जाने वाली गाडियों को नहीं रोका जाएगा। तय मानक से वजन से ज्यादा होने पर जुर्माना काट कर जाने दिया जा रहा है। नारायण घाट दूसरे क्षेत्र में आता है। इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed