फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   indian railway

रेलवे : पोर्टल बताएगा आपके माल की मौजूदा स्थिति

Fri, 23 Oct 2020 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
indian railway
रेलवे : पोर्टल बताएगा आपके माल की मौजूदा स्थिति
विज्ञापन

गोरखपुर। अब व्यापारी पोर्टल के जरिए भेजे गए माल की मौजूदा स्थिति की जानकारी पा सकेंगे। यही नहीं अनुमानित माल भाड़ा, बुकिंग की जानकारी और मालगाड़ी के आने-जाने का समय भी जान सकेंगे। माल लदान को बढ़ावा देने के क्रम में रेल मंत्रालय ने ’फ्रेट बिजनेस पोर्टल सेवा’ की शुरुआत की है। इसे रेलवे बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से भी उपयोग किया जा सकता है।

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पोर्टल के माध्यम से व्यापारी अपने एफएनआर नंबर द्वारा माल के वर्तमान स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं। पोर्टल पर माल भाड़ा संबंधित नियमों तथा माल गोदामों पर उपलब्ध सुविधाओं जैसे-एग्रीगेटर, ट्रांसपोर्टर, वेयर हाउस तथा श्रमिकों की जानकारी भी उपलब्ध है। किस स्टेशन पर कौन से माल लोड हो रहा है, कंटेनर रेल टर्मिनल तथा प्राइवेट फ्रेट टर्मिनल की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर नामित नोडल अधिकारी से संपर्क कर समस्या का निदान किया जा सकता है। असुविधा होने पर उसमें सुधार के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर सुझाव भी दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed