फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railway Board gave green signal to run three special trains for gorakhpur to mumbai

गोरखपुर से मुंबई का सफर हुआ आसान, रेलवे बोर्ड ने तीन स्पेशल ट्रेनों को चलाने की दी हरी झंडी

Fri, 25 Sep 2020 11:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 25 Sep 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
Railway Board gave green signal to run three special trains for gorakhpur to mumbai
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
दशहरा, दिवाली और छठ त्योहार में मुंबई से घर आने और फिर वापसी का सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। मुंबई रूट पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर से मुंबई के बीच और तीन स्पेशल ट्रेनों को चलाने की हरी झंडी दे दी है। तीनों ट्रेनें आनंदनगर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसपंर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 28 सितंबर से चलने वाली इन ट्रेनों में कंफर्म आरक्षित टिकटों पर ही यात्रा की अनुमति होगी। बचाव के सभी नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। बता दें कि, गोरखपुर से मुंबई के लिए चार ट्रेनें चल रही हैं। इसके बाद भी यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा। जबकि अभी त्योहार आना बाकी है। इन ट्रेनों से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन


गोरखपुर से मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेनें
- 05063 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 28 सितंबर से प्रत्येक सोमवार को सुबह 5.30 बजे रवाना होगी। आनंदनगर, बढ़नी, गोंडा, लखनऊ के रास्ते दूसरे दिन शाम को चार बजे एलटीटी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 29 सितंबर से प्रत्येक मंगलवार को शाम 5.50 बजे से रवाना होगी। कल्याण, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बढ़नी के रास्ते तीसरे दिन सुबह 4.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
- 05065 गोरखपुर-पनवेल स्पेशल 29 सितंबर से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को सुबह 5.30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन आनंदनगर, गोंडा, लखनऊ के रास्ते दूसरे दिन शाम 4.20 बजे पनवेल पहुंचेगी।
- 05066 पनवेल-गोरखपुर स्पेशल 30 सितंबर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को शाम 5.50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन कल्याण, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोंडा और बढ़नी होते हुए तीसरे दिन सुबह 4.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
- 05067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 30 सितंबर से प्रत्येक बुधवार को सुबह 5.30 बजे से रवाना होगी। यह ट्रेन आनंदनगर, बढ़नी, गोंडा, लखनऊ के रास्ते दूसरे दिन रात 7.10 बजे बांद्रा पहुंचेगी।

- 05068 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल दो अक्टूबर से प्रत्येक शुक्रवार को रात 12.20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन भुसावल, झांसी, कानपुर, लखनऊ के रास्ते दूसरे दिन शाम 5.35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed