फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   indian railway

त्योहारों में राहत : गोरखपुर से होकर चलेंगी चार जोड़ी क्लोन स्पेशल ट्रेनें

Wed, 16 Sep 2020 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
indian railway
त्योहारों में राहत : गोरखपुर से होकर चलेंगी चार जोड़ी क्लोन स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन

गोरखपुर। दशहरा, दिवाली और छठ में यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा। त्योहारों को देखते रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे ने 21 सितंबर से आठ जोड़ी क्लोन स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में संचलन तिथि के 10 दिन पहले से बर्थ आरक्षित कराई जा सकेगी।
एनईआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों का शेड्यूल घोषित कर दिया गया है। गोरखपुर से होकर सहरसा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, मुजफ्फरपुर-दिल्ली साप्ताहिक क्लोन स्पेशल, न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर साप्ताहिक क्लोन स्पेशल चलाई जाएगी।
विज्ञापन

हमसफर का लगेगा कोच, किराया भी ज्यादा
क्लोन ट्रेनों में हमसफर एक्सप्रेस जैसा किराया होगा। अन्य स्पेशल ट्रेनों से इसका टिकट महंगा होगा। सभी कोच भी हमसफर एक्सप्रेस के लगाए जाएंगे। जिसमें जनरेटर सह लगेजयान के दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 12 और शयनयान श्रेणी के चार कोचों सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर से होकर चलने वाली ट्रेनों का शेड्यूल
- 02563 सहरसा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल प्रतिदिन सहरसा से सुबह 5.15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 02564 नई दिल्ली-सहरसा क्लोन स्पेशल प्रतिदिन नई दिल्ली से शाम 5.50 बजे चलकर अगले दिन शाम 6.30 बजे सहरसा पहुंचेगी। यह ट्रेन बरौनी, छपरा, गोरखपुर, ऐशबाग एवं कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुकेगी।
02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल प्रतिदिन दरभंगा से सुबह 7.00 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल प्रतिदिन नई दिल्ली से 12.15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9.15 बजे दरभंगा पहुंचेगी। ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, गोरखपुर, ऐशबाग एवं कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुकेगी।
02573 मुजफ्फरपुर-दिल्ली साप्ताहिक क्लोन स्पेशल प्रत्येक रविवार को मुजफ्फरपुर से सुबह 09.40 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 02574 दिल्ली-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक क्लोन स्पेेशल प्रत्येक सोमवार को दिल्ली से 12.50 बजे चलकर अगले दिन मुजफ्फरपुर सुबह 10.30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन गोरखपुर, लखनऊ एवं मुरादाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।
- 04653 न्यूजलपाईगुडी-अमृतसर साप्ताहिक क्लोन स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को न्यू जलपाईगुडी से सुबह 7.00 बजे चलकर अगले दिन शाम 4.20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक क्लोन स्पेशल प्रत्येक बुधवार को अमृतसर से सुबह 8.10 बजे चलकर अगले दिन शाम 5.45 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। ट्रेन कटिहार, समस्तीपुर, छपरा, गोरखपुर, सीतापुर, मुरादाबाद एवं सहारनपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
---
एनईआर की अन्य रूट से चलने वाली ट्रेनें
- 04055 बलिया-दिल्ली क्लोन स्पेशल प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को बलिया से दोपहर 2.10 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 6.25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 04056 दिल्ली-बलिया क्लोन स्पेशल प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को दिल्ली से शाम 6.00 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 10.00 बजे बलिया पहुंचेगी। ट्रेन गाजीपुर सिटी, जौनपुर, प्रयागराज जंक्शन एवं कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुकेगी।
- 09065 सूरत-छपरा साप्ताहिक क्लोन स्पेशल प्रत्येक सोमवार को सूरत से सुबह 8.30 बजे चलकर दूसरे दिन दोपहर 2.30 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में 09066 छपरा-सूरत साप्ताहिक क्लोन स्पेशल प्रत्येक बुधवार को छपरा से सुबह 8.30 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 2.45 बजे सूरत पहुंचेगी। ट्रेन भुसावल, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज, वाराणसी एवं शाहगंज स्टेशनों पर रुकेगी ।
- 04651 जयनगर-अमृतसर क्लोन स्पेशल प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को जयनगर से सुबह 6.15 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 1.00 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में 04652 अमृतसर-जयनगर क्लोन स्पेशल प्रत्येक रविवार, बुधवार एवं शुक्रवार को अमृतसर से सुबह 10.55 बजे चलकर अगले दिन रात 8.00 बजे जयनगर पहुंचेगी। ट्रेन समस्तीपुर, छपरा, शाहगंज, लखनऊ, मुरादाबाद, दिल्ली एवं अंबाला कैंट स्टेशनों पर रुकेगी।
- 09465 अहमदाबाद-दरभंगा साप्ताहिक क्लोन स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को अहमदाबाद से 8.40 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 9.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में 09466 दरभंगा-अहमदाबाद साप्ताहिक क्लोन स्पेशल प्रत्येक सोमवार को दरभंगा से सुबह 4.00 बजे चलकर अगले दिन शाम 4.20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। ट्रेन रतलाम, उज्जैन, गुना, झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, फैजाबाद, शाहगंज, छपरा एवं समस्तीपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
गोरखपुर से मुंबई के लिए एक और स्पेशल ट्रेन चलेगी
गोरखपुर। मुंबई का सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। एक और स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से चलने जा रही है। रेल प्रशासन ने 01055/01056 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर के बीच गोदान स्पेशल एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन पूर्व में चल रही गोदान एक्सप्रेस के शेड्यूल पर ही चलाई जाएगी। सभी कोच आरक्षित श्रेणी के लगाए जाएंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ट्रेन लोकमान्य तिलक से 18 सितंबर को और गोरखपुर से 20 सितंबर को चलाई जाएगी।
-
ट्रेन का शेड्यूल
- 01055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष ट्रेन 18 सितंबर से अगली सूचना तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सुबह 10.55 बजे चलकर थाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी दूसरे दिन जबलपुर, सतना, प्रयागराज जंक्शन, फूलपुर, जंघई जंक्शन, मड़ियाहू, जफराबाद, जौनपुर जंक्शन, शाहगंज, खोरासन रोड, सरायमीर, आजमगढ़, मोहम्मदाबाद, मऊ जंक्शन, बेल्थरा रोड तथा देवरिया सदर से छूटकर गोरखपुर रात 8.20 बजे पहुंचेगी।

वापसी में 01056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 20 सितंबर से अगली सूचना तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार, रविवार एवं मंगलवार को गोरखपुर से सुबह 6.20 बजे चलकर दूसरे दिन शाम 4.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के 12, साधारण द्वितीय श्रेणी के तीन, जनरेटर सह लगेज यान के दो सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed