गोरखपुर से आने-जाने वाली ट्रेनों का प्लेटफार्म और समय तय, यहां पढ़ें नया शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जंक्शन से आने-जाने वाली ट्रेनों का प्लेटफार्म नए सिरे से तय कर दिया गया है। साथ ही इनका समय पर निर्धारित कर दिया गया है। इसमें 12 सितंबर से चलने वाली पांच ट्रेनें भी शामिल हैं। नए शेड्यूल के अनुसार, प्लेटफार्म नंबर एक से वैशाली एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनें चलाई जाएंगी। नया शेड्यूल 12 सितंबर से लागू होगा।
रेल प्रशासन के नए शेड्यूल के मुताबिक, गोरखपुर से 16 जोड़ी ट्रेनें संचालित की जाएंगी। पहले 11 जोड़ी ट्रेनें चल रहीं थीं। 12 सितंबर से पांच जोड़ी ट्रेनें और चलने लगेेंगी। इसमें तीन जोड़ी ट्रेनें गोरखपुर से यात्रा प्रारंभ करेंगी, जबकि दो जोड़ी ट्रेनें बिहार से आएंगी।
स्टेशन प्रबंधक एमके सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म एक से भी ट्रेनें चलेंगी। गोरखपुर से चलने वाली ट्रेनों के बीच अंतराल रखा गया है, ताकि यात्रियों को दिक्कत न हो। इसी अनुसार प्लेटफार्म तय किए गए हैं।
ट्रेन और प्लेटफार्म का विवरण
गोरखपुर अहमदबाद 09090 01
कुशीनगर एक्सप्रेस 01015 01
अवध एक्सप्रेस 09038 01
सत्याग्रह एक्सप्रेस 05273 01
वैशाली एक्सप्रेस 02553 01
सप्तक्रांति एक्सप्रेस 02557 01
कर्मभूमि एक्सप्रेस 02408 02
चौरीचौरा एक्सप्रेस 05003/04 02
कृृषक एक्सप्रेस 05008 02
गोरखधाम एक्सप्रेस 02555 02
कुशीनगर एक्सप्रेस 01016 02
चौरीचौरा एक्सप्रेस 05004 02
बिहार संपर्क क्रांति 02566 03
गोरखपुर-यशवंतपुर 02591 03
वैशाली एक्सप्रेस 02554 03
सत्याग्रह एक्सप्रेस 05273 03
शहीद एक्सप्रेस 04674 03
चंपारण हमसफर 04010 03
यशवंतपुर-गोरखपुर 02592 03
हमसफर एक्सप्रेस 02571 03
गोरखपुर-एलटीटी 02541 03
अवध असम 05909 03
सप्तक्रांति एक्सप्रेस 02558 04
अहमदाबाद-गोरखपुर 09089 04
अवध एक्सप्रेस 09037 04
बिहार संपर्क क्रांति 02565 04
शहीद एक्सप्रेस 04673 04
कर्मभूमि एक्सप्रेस 02407 04
अवध असम एक्स. 05910 04
हमसफर एक्सप्रेस 02572 05
एलटीटी-गोरखपुर 02542 05
प्लेटफार्म छह से नौ तक ट्रेनें अभी नहीं चलेंगी
रेल प्रशासन के शेड्यूल के मुताबिक ट्रेनें अभी प्लेटफार्म छह, सात, आठ और नौ से नहीं चलेंगी। सभी ट्रेनें प्लेटफार्म एक से लेकर पांच तक पर ही चलाई जाएंगी।
12 से लखनऊ, वाराणसी का सफर आसान
12 सितंबर से लखनऊ और वाराणसी का सफर आसान हो जाएगा। दोनों स्थानों के लिए अभी तक सीधी ट्रेनें नहीं थीं, जबकि दोनों ही जगहों के लिए यात्रियों की भीड़ ज्यादा है। इन जगहों पर ट्रेनें चलने से लंबी दूूरी की ट्रेनों में भीड़ कम होगी।
10 और खानपान के स्टॉल खुलेंगे
प्लेटफार्म एक से लेकर पांच तक करीब 10 और खानपान के स्टाल खुलेंगे। इससे यात्रियों के सामने खानपान को लेकर असुविधा नहीं होगी। ये स्टॉल 22 मार्च से ही बंद चल रहे हैं। इसके चलते वेंडरों और स्टॉल पर काम करने वालों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वहीं, कुछ बुक स्टॉल भी खोलने की तैयारी चल रही है।
पांच ट्रेनों के लिए आज से बनेगा काउंटर टिकट
गोरखपुर जंक्शन से होकर 12 सितंबर से चलने वाली पांच स्पेशल ट्रेनों का टिकट बृहस्पतिवार से बनेगा। भीड़ को संभालने के लिए आरक्षण केंद्र पर सभी आठ काउंटर खुले रहेंगे। जबकि तत्काल टिकट 11 सितंबर से बनेंगे। आरक्षण केंद्र पर आरपीएफ के जवान भी तैनात रहेंगे। जंक्शन से बनकर तीन ट्रेनें गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस, चौरीचौरा एक्सप्रेस व हमसफर एक्सप्रेस चलेगी, जबकि दो ट्रेनें अवध असम एक्सप्रेस और कृषक एक्सप्रेस बिहार से आएंगी।
12 से चलने वाली ट्रेनों की समय सारिणी
- 05008 कृषक एक्सप्रेस स्पेशल लखनऊ जंक्शन से 12 सितंबर से प्रतिदिन रात 11.10 बजे चलेगी और दूसरे दिन सुबह 6.35 बजे गोरखपुर से होकर वाराणसी सिटी दोपहर 12.35 बजे पहुंचेगी।
- 05007 कृषक एक्सप्रेस स्पेशल 13 सितंबर से वाराणसी सिटी से प्रतिदिन शाम 5.00 बजे चलेगी। रात 11.05 बजे गोरखपुर से छूटकर दूसरे दिन लखनऊ जंक्शन सुबह 5.45 बजे पहुंचेगी।
- 02571 गोरखपुर-दिल्ली हमसफर स्पेशल 12 सितंबर से प्रत्येक शनिवार, रविवार, बुधवार एवं शुक्रवार को गोरखपुर से शाम 6.45 बजे चलकर नौगढ़ (सिद्धार्थनगर) से शाम 7.56 बजे छूटकर दिल्ली सुबह 8.50 बजे पहुंचेगी।
- 02572 दिल्ली-गोरखपुर हमसफर स्पेशल 13 सितंबर से प्रत्येक सोमवार, वृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को दिल्ली से रात 8.00 बजे चलकर अगले दिन नौगढ़ (सिद्धार्थनगर) से 7.50 बजे छूटकर गोरखपुर 9.35 बजे पहुंचेगी।
- 02591 गोरखपुर-यशवंतपुर स्पेशल 12 सितंबर से प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को गोरखपुर से सुबह 6.35 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 4.45 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।
- 02592 यशवंतपुर-गोरखपुर स्पेशल 14 सितंबर से प्रत्येक सोमवार एवं वृहस्पतिवार को यशवंतपुर से शाम 5.20 बजे चलकर तीसरे दिन अपराह्न 3.05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
- 05004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा स्पेशल 12 सितंबर से गोरखपुर से प्रतिदिन रात 10.45 बजे चलकर दूसरे दिन वाराणसी सिटी से सुबह 4.18 बजे होकर कानपुर अनवरगंज दोपहर 1.20 बजे पहुंचेगी।
- 05003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरीचौरा स्पेशल 13 सितंबर से कानपुर अनवरगंज से प्रतिदिन शाम 4.40 बजे चलकर वाराणसी सिटी से रात 12.45 बजे छूटकर गोरखपुर सुबह 6.55 बजे पहुंचेगी।