{"_id":"602f969a8978d03c362a779a","slug":"indian-railway-board-will-be-change-operating-system-of-many-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन खास ट्रनों का बदला जाएगा नंबर व समय, जानिए कब होगा इनका संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन खास ट्रनों का बदला जाएगा नंबर व समय, जानिए कब होगा इनका संचालन
Fri, 19 Feb 2021 04:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 19 Feb 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
रेलवे प्रशासन ने मुंबई जाने वाली कई ट्रेनों का नंबर और चलने का समय बदल दिया है। वर्तमान में 02542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 11 अप्रैल से परिवर्तित नंबर 02103 तथा 02541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 12 अप्रैल से 02104 नंबर से चलाई जाएगी।
02541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल का संचलन 09, 10 एवं 11 अप्रैल को गोरखपुर से नहीं किया जाएगा। इसी प्रकार 01015 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 09 एवं 10 अप्रैल को गोरखपुर से नहीं चलेगी।
विज्ञापन
02541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल का संचलन 09, 10 एवं 11 अप्रैल को गोरखपुर से नहीं किया जाएगा। इसी प्रकार 01015 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 09 एवं 10 अप्रैल को गोरखपुर से नहीं चलेगी।
विज्ञापन
- परिवर्तित नंबर एवं परिवर्तित समयानुसार 02103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट 11 अप्रैल से प्रतिदिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुबह 05.23 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह गोरखपुर 11.45 बजे पहुंचेगी।
- 02104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट 12 अप्रैल से प्रतिदिन गोरखपुर से रात 10.30 बजे चलकर तीसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुबह 4.35 बजे पहुंचेगी।
- वर्तमान में 01016 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 11 अप्रैल से परिवर्तित नंबर 02537 गोरखपुर से शाम 5.45 बजे चलकर तीसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस रात 12.10 बजे पहुंचेगी।
- 01015 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर 11 अप्रैल से 02538 नंबर से लोकमान्य तिलक से रात 12.35 बजे चलकर तीसरे दिन गोरखपुर सुबह 7.05 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन