फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Indian people have returned from Nepal border in maharajganj

महराजगंज: लॉकडाउन के दौरान नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों को लाया गया सोनौली

Sat, 28 Mar 2020 12:09 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 28 Mar 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
Indian people have returned from Nepal border in maharajganj
maharajganj news - फोटो : अमर उजाला

भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर के नेपाली सीमा में फंसे सौ भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया। यह सभी भारतीय नागरिक बीते चार दिनों से नेपाल के सीमा में फंसे हुए थे। इस दौरान उन्हें खाने, पीने, रहने सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। भारतीय नागरिकों के फंसने की जानकारी जनपद महराजगंज जिला प्रशासन को हुई तो उच्चाधिकारियों से वार्ता कर एसडीएम नौतनवा और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में सभी को नेपाल से लाकर भारतीय सीमा सोनौली के एक गेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया है। साथ ही प्रशासन ने उनके रहने खाने की पूरी व्यवस्था की।

विज्ञापन


बीते 22 मार्च से भारत नेपाल की सीमा सील होने के बाद सभी यात्री नेपाल में फंस गए थे। इस दौरान में भी कोरोना वायरस को लेकर नेपाल सरकार ने भी लॉकडाउन लागू कर दिया। शुक्रवार रात करीब 12 बजे एसडीएम नौतनवा जसधीर सिंह यादव और क्षेत्राधिकारी नौतनवा राजू कुमार साव और एसएसबी सहायक सेनानायक संजय प्रसाद के नेतृत्व में नेपाल में फंसे करीब एक सौ भारतीय नागरिकों को नेपाल से निकाल कर अपने वतन लाया गया।
विज्ञापन


जिसमें महिला पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं। यह सभी लोग भारत और नेपाल में लॉकडाउन के बाद से परेशान थे। खाने पीने और रहने में  समस्या हो रही थी l जिन्हें सोनौली बॉर्डर के एक गेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी ने बताया कि सभी भारतीय यात्रियों को नेपाल से लाकर भारतीय सीमा में सोनौली के गेस्ट हाउस मे शिफ्ट कर दिया गया है। यहां इनके रहने खाने पीने की सभी व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने बताया कि चेन्नई, गोरखपुर, बस्ती सहित कई प्रदेश के भारतीय नागरिक हैं। जिनकी जांच के बाद इन्हें रहने की सुविधा दी गई है l

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed