फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Indian Oil imposes fines of Rs 3 lakh to Rs 5 lakh for violation of norms

गैस वितरण में अनियमितता : 17 जिलों की 22 एजेंसियों पर लगा जुर्माना

Sat, 18 Apr 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 18 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Indian Oil imposes fines of Rs 3 lakh to Rs 5 lakh for violation of norms
गोरखपुर। गैस वितरण व्यवस्था में अनियमितता पाए जाने पर इंडियन ऑयल कंपनी ने सख्त रुख अपनाया है। गोरखपुर जोन के 17 जिलों की 22 गैस एजेंसियों पर कार्रवाई करते हुए तीन से पांच लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है। इनमें गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, आजमगढ़, मऊ, बलिया और गोरखपुर-बस्ती मंडल के सभी सातों जिले शामिल हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार गैस एजेंसियां निर्धारित मानकों का पालन नहीं कर रही थीं और वितरण में अनियमितताएं बरत रही थीं। इसी क्रम में गोरखपुर के मानीराम इंडेन सर्विस एजेंसी पर गंभीर अनियमितताओं के चलते 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जांच में कालाबाजारी, गैस सिलिंडर में कम गैस पाया जाना, निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली, उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार और समय पर डिलीवरी न करने जैसी शिकायतें सही पाई गईं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मेहदरिया स्थित गोदाम पर स्टॉक डिस्प्ले बोर्ड नहीं लगाया गया था, जिससे उपभोक्ताओं को उपलब्ध गैस सिलिंडरों की जानकारी नहीं मिल पाई। साथ ही कर्मचारियों पर यूनिफॉर्म न पहनने और अनाधिकृत लोगों की मौजूदगी के भी आरोप लगे। होम डिलीवरी के दौरान भी ओवरचार्जिंग की शिकायतें सामने आई हैं, जहां उपभोक्ताओं से अतिरिक्त रुपये वसूले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में इंडियन ऑयल कंपनी के टेरिटोरियल मैनेजर रवि चंदेरिया ने बताया कि समय-समय पर ऐसी एजेंसियों पर कार्रवाई की जाती है, जो कंपनी के मानकों का उल्लंघन करती हैं। जोन के 22 एजेंसियों पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed