फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   India-Nepal border alert on Independence Day 2020

स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश

Fri, 14 Aug 2020 04:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 14 Aug 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
India-Nepal border alert on Independence Day 2020
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सीमावर्ती क्षेत्र के दौरे पर निकले एसपी रोहित सिंह सजवान ने भारत नेपाल की सोनौली सीमा का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं ठूठीबारी, झुलनीपुर, बरगदवां, भगवानपुर समेत सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस एवं एसएसबी के जवान सतर्क हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर सोनौली पहुंचे एसपी रोहित सिंह सजवान ने पुलिस चौकी में नेपाल के अधिकारियों के साथ बैठक की। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सतर्कता बरतने और पेट्रोलिंग तेज करने का निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर सीमा पर अलर्ट है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- इस अभिनेत्री की मदद से दुबई से भारत आए 3 हजार मजदूर
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल के अधिकारियों से सीमा सुरक्षा एवं संयुक्त पेट्रोलिंग के लिए सहमति बनी। इस मौके पर एसडीएम नौतनवां अभय कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी रणविजय सिंह, कोतवाल सोनौली आशुतोष सिह, इंस्पेक्टर बेलहिया ईश्वरी अधिकारी आदि मौजूद रहे।

ठूठीबारी सीमा पर एसएसबी के जवान डॉग स्क्वायड टीम के साथ सीमा पर सतर्क रहे। बीओपी इंचार्ज ललित मोहन डोभाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। प्रभारी कोतवाल अजित कुमार ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है। लोगों ने अपील है कि कहीं भी कोई संदिग्ध दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed