{"_id":"5f6dcbc78ebc3e43a72d6b19","slug":"india-government-gave-nepal-1-54-billion-nepalese-currency-for-helping-earthquake-affected-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने नेपाल को 1.54 अरब नेपाली मुद्रा का दिया अनुदान, जानिए कहां आएगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत ने नेपाल को 1.54 अरब नेपाली मुद्रा का दिया अनुदान, जानिए कहां आएगा काम
Fri, 25 Sep 2020 04:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बढ़नी (सिद्धार्थनगर)।
अमर उजाला ब्यूरो, बढ़नी (सिद्धार्थनगर)।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 25 Sep 2020 04:21 PM IST
सार
- नेपाल में 2015 में आए भूकंप में नुवाकोट और गोरखा जिलों में हुई थी तबाही
- अनुदान राशि से भूकंप पीड़ित जिलों में मकान, स्कूल पुनर्निमाण कार्य जारी
विज्ञापन
सुश्री खंपा ने भारत सरकार की ओर से जारी धनराशि का चेक नेपाल वित्त मंत्रालय के सचिव को सौंपा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नेपाल के नुवाकोट और गोरखा जिलों में भूकंप के कारण तबाह हुए मकान और स्कूलों के पुनर्निमाण के लिए भारत सरकार ने 1.54 अरब नेपाली रुपये (करीब 96 करोड़ भारतीय रुपये) की आर्थिक मदद दी। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में नेपाल मिशन की उप प्रमुख सुश्री नामग्याल खंपा ने भारत सरकार की ओर से जारी धनराशि का चेक नेपाल वित्त मंत्रालय के सचिव शिशिर कुमार ढुंगना को सौंपा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अप्रैल 2015 में नेपाल में आए भूकंप में नौ हजार से अधिक लोगों की जान गई थी और करीब आठ हजार घर तबाह हुए थे। भूकंप प्रभावित नुवाकोट और गोरखा जिलों में तबाह हुए घर और स्कूल भवनों को फिर से बनवाने के लिए भारत सरकार ने नेपाल को डेढ़ अरब डॉलर अनुदान राशि देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
इसी क्रम में भारत ने नेपाल सरकार को सहायता राशि भेजी। इस मद में भारत अब तक नेपाल को 72 करोड़ डॉलर राशि दान कर चुका है। भूकंप पीडितों के पुनर्वास हेतु, नुवाकोट और गोरखा जिलों में 50 हजार निजी घरों के निर्माण के लिए भारत व नेपाल के बीच फरवरी, 2016 में 10 करोड़ डॉलर की अनुदान राशि के समझौता पत्र एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ था।
विज्ञापन
भारत सरकार के सहयोग से नुवाकोट और गोरखा जिलों में चलाई जा रही आवासीय योजना के 92 प्रतिशत मकान पूर्ण हो चुके हैं। नेपाल में 70 स्कूल और पुस्तकालय के पुनर्निमाण की प्रतिबद्धता भी भारत सरकार ने जताई है। सुश्री खंपा ने कहा कि भारत सरकार नेपाल के भूकंप पीडितों के पुनर्वास हेतु अपने सहयोग और समर्थन को जारी रखेगा।