फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   India first showed the world the path of civilization: Prof. Madanlal

Gorakhpur News: भारत ने ही विश्व को सबसे पहले सभ्यता की राह दिखाई : प्रो. मदनलाल

Wed, 28 Aug 2024 05:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 28 Aug 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
India first showed the world the path of civilization: Prof. Madanlal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। भारत एक प्राचीन भूमि है। इसकी महानता के बारे में जितना कहा जाए कम है। यहां का उचित वातावरण मनुष्य को जीने का बेहतर मौका ही नहीं देता, बल्कि एक सही सोच भी विकसित कराता है। भारत के लोग प्राचीनकाल से ही कबीलों में रहे हैं, जिससे उनमें एक सामुदायिक भावना का विकास बहुत पहले ही हो गया था। उन्होंने सभ्य होने के तरीके अन्य दुनिया की अपेक्षा पहले ही ढूंढ लिए थे।
ये बातें महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की स्मृति में आयोजित सप्त दिवसीय व्याख्यान माला के समापन समारोह में मुख्य अतिथि हेमवती नंदन बहुगुणा, चिकित्सा सेवा विश्वविद्यालय, देहरादून के कुलपति प्राे. मदनलाल ब्रह्म भट्ट ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिंधु, सरस्वती और ब्रह्मपुत्र जैसी विशालकाय नदियों के होने के कारण भारत प्राचीन सभ्यताओं और मानवों के रहने का मूल स्थान माना गया है। विश्व का प्रथम धार्मिक ग्रंथ ऋग्वेद यहीं पर रचा गया। ऋग्वेद से ही दुनिया के सभी धर्मों ने सूत्र लिए और एक नए धर्म का सूत्रपात किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्याख्यान-माला के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्राणि विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं आचार्य प्रो. दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि भारत के सिद्ध पुरुष जैसे दुनिया के अन्य किसी देश में सिद्ध पुरूष नहीं है, क्योंकि भारत में आकर ही लोगों को ज्ञान और मोक्ष का मार्ग नजर आता है। जब हम भारत की बात करते हैं तो इसका मतलब है अखंड भारत। लोगों को यहीं पर आकर शांति और ज्ञान का अनुभव होता है।

इसी क्रम में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर क्रीड़ा विभाग की ओर से संकल्प दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार चौधरी ने कहा कि खेल व व्यायाम मानव जीवन की अमूल्य निधि है। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed