फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   India and Nepal border alert before Republic Day 2021

गणतंत्र दिवस से पहले भारत और नेपाल सीमा पर रहा अलर्ट, आने-जाने वालों की हुई जांच

Mon, 25 Jan 2021 08:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 Jan 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
India and Nepal border alert before Republic Day 2021
भारत-नेपाल सीमा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सीमावर्ती थानों की पुलिस सतर्क रही। भारत नेपाल सीमा से आने-जाने वाले हर व्यक्ति की चेकिंग की गई। संदिग्ध दिखने वालों का नाम पता भी नोट किया गया। इसके बाद ही सीमा में प्रवेश दिया गया। पगडंडियों पर भी सुरक्षा एजेंसी और स्थानीय पुलिस की नजर रही।

विज्ञापन


सिद्धार्थनगर जिले के 68 किलोमीटर सीमा नेपाल से लगती है। बॉर्डर पूरी तरह से खुला हुआ है और बिना रोकटोक के लोग आसानी से इस पार से उस पार आते हैं। पूर्व में आतंकी संगठन से जुड़े कई लोग दबोचे जा चुके हैं। देश के किसी भी हिस्से में आतंकी वारदात होती है या फिर बड़ा आयोजन होता है तो अलर्ट घोषित कर दिया जाता है।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस को देखते हुए सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों के अलावा सीमावर्ती थानों की पुलिस सतर्क हो गई है। सीमापार से आने जाने वाले हर व्यक्ति की चेकिंग सोमवार जारी रहा। बिना चेकिंग के किसी को सीमा में प्रवेश नहीं कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ककरहवा क्षेत्र में एसओ मोहना जयप्रकाश दुबे की अगुवाई में बॉर्डर पर चेकिंग की गई। वाहन चालकों की डिकी खोलकर चेकिंग की गई। संदिग्ध दिखने वालों का नाम, पता और मोबाइल नंबर भी रजिस्टर में नोट किया गया। इसके साथ ही अलीगढ़वा, बजहा, खुनुवां और ढेबरुआ थानाक्षेत्र के बढ़नी बॉर्डर की सीमा क्षेत्रों में पुलिस और एसएसबी जवानों ने संयुक्त रूप से चेकिंग किया।


एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी ने बताया की गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सीमा पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। सभी थानों को निर्देशित किया गया कि सीमा पार से आने वाले संदिग्धों की जांच पुलिस कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed