फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Independence day 2020 ADG will give medals to police employees of Gorakhpur-Basti division

Independence day 2020: स्वतंत्रता दिवस पर गोरखपुर- बस्ती मंडल के इन पुलिस कर्मियों को मेडल देंगे एडीजी

Wed, 12 Aug 2020 12:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 12 Aug 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
Independence day 2020 ADG will give medals to police employees of Gorakhpur-Basti division
एडीजी जोन दावा शेरपा।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर जिले के इंस्पेक्टर सुनील राय, दरोगा विंध्याचल शुक्ल व एसटीएफ गोरखपुर के सिपाही विनय कुमार सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए डीजीपी के सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एडीजी जोन दावा शेरपा द्वारा यह मेडल दिया जाएगा।

विज्ञापन


इसके अलावा गोरखपुर जोन के देवीपाटन डीआईजी, बस्ती व बहराइच एसपी समेत चार पुलिस कर्मियों को डीजीपी के गोल्ड मेडल तथा 22 पुलिस कर्मियों को सिल्वर मेडल से समानित किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देवीपाटन के डीआईजी डॉ. राकेश सिंह, बस्ती एसपी हेमराज मीणा, बहराइच एसपी विपिन मिश्र, बस्ती इंस्पेक्टर शमैलेश कुमार सिंह को गोल्ड मेडल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं महराजगंज के एएसपी निवेश कटियार, एएसपी बहराइच अशोक कुमार, कुशीनगर के सीओ फूलचन्द्र राम, श्रावस्ती सीओ हौशला प्रसाद, बस्ती के इंस्पेक्टर रामपाल यादव, अवधेश कुमार राय, गोरखपुर के इंस्पेक्टर सुनील राय, बस्ती के दरोगा सर्वेश राय, दिनेश कुमार सरोज, सिद्धार्थनगर के जीवन त्रिपाठी, शशांक सिंह, गोरखपुर के विंध्याचल सिंह, गोंडा के जीतपाल, बस्ती के सिपाही विजय प्रकाश दीक्षित, महेंद्र यादव, हिंदे आजाद, जनार्दन प्रजापति, सत्येंद्र सिंह, राकेश पटेल, मनोज राय, गोंडा के सिपाही मिथिलेश सिंह, गोरखपुर एसटीएफ के सिपाही विनय सिंह को सिल्वर मेडल से समानित किया जायेगा। इन सभी ने दिए गए ऑपरेशन अभियान व टास्क में अच्छा काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed