फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   increased excitement in retail market due to Chhath 2023

Chhath 2023: छठ को लेकर खुदरा बाजार में बढ़ी रौनक, कल नहाए खाए से शुरू होगा महापर्व

Thu, 16 Nov 2023 04:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Nov 2023 04:11 PM IST
सार

महेवा थोक मंडी के आसपास ट्रक और पिकअप पर सुपली-दउरा और फल सहित अन्य पूजन सामग्री लदे दिखे जिसे यहां के बाजारों में बेचने के लिए लाया गया है। जो फल और सामान जल्दी खराब नहीं होने वाले हैं, लोगों ने उन्हें पहले खरीदना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
increased excitement in retail market due to Chhath 2023
छठ पूजा की तैयारी को लेकर महेवा मंडी में लगा भीषण जाम घंटों फंसे रहे लोग - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नहाए खाए के साथ चार दिनों का छठ महापर्व शुक्रवार से शुरू हो रहा है। बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दउरा, सुपली, फलों समेत अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


बुधवार को महेवा थोक मंडी के साथ ही असुरन चौक, नौसड़, राप्तीनगर, घंटाघर, धर्मशाला बाजार, रेती चौक आदि बाजारों में खुदरा दुकानें सज गई हैं। यहां श्रद्धालु पूजन सामग्रियों की खरीदारी करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन


महेवा थोक मंडी के आसपास ट्रक और पिकअप पर सुपली-दउरा और फल सहित अन्य पूजन सामग्री लदे दिखे जिसे यहां के बाजारों में बेचने के लिए लाया गया है। जो फल और सामान जल्दी खराब नहीं होने वाले हैं, लोगों ने उन्हें पहले खरीदना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में बिहार के गोपालगंज से गन्ना, बेतिया और मऊ से सुपली-दउरा मंगाए गए हैं। वहीं कश्मीर से सेब, नासिक से संतरा और अंगूर, छत्तीसगढ़ से अमरूद मंडी में आ रहा है।
 
सामान कीमत
दउरा 140 से 180 रुपये पीस
सुपली 50 से 60 रुपये पीस
गन्ना 40 से 50 रुपये जोड़ा
अमरूद 80 से 160 रुपये किलो
आम 300 से 400 रुपये किलो
बेर 160 से 200 रुपये किलो
सेब 80 से 100 रुपये किलो
अनार 180 से 200 रुपये किलो
ड्रेगन फ्रूट 80 से 100 रुपये पीस
नारियल 30 से 40 रुपये पीस
शरीफा 100 से 140 रुपये किलो
गागल 20 से 30 रुपये पीस
सिंघाड़ा 30 से 40 रुपये किलो
गंजी 30 से 40 रुपये किलो
सुथनी 30 से 40 रुपये किलो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed