{"_id":"66674ebc92793a92090b5a54","slug":"increased-demand-for-btech-bba-and-bca-courses-in-ddu-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-585599-2024-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू में बीटेक, बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रमों की बढ़ी मांग, जानें कब तक है अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू में बीटेक, बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रमों की बढ़ी मांग, जानें कब तक है अंतिम तिथि
Tue, 11 Jun 2024 12:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 11 Jun 2024 12:32 PM IST
सार
विश्वविद्यालय में बीबीए में 150 सीटें हैं। इसके लिए अभी तक 1629 आवेदन आ चुके हैं। वहीं, बीटेक में 3354, बीए 6735, बीए-एलएलबी 3200, बीसीए 3372, बीकॉम बैंकिंग इंश्योरेंस 1273, बीकॉम 2980, बीएचएमसीटी 305, बीएससी एजी 2728, बीएससी बायो 4845, बीएससी मैथ्स 3120 और बीएससी एमएलटी के लिए 1422 आवेदन आ चुके हैं। स्नातक में प्रवेश के यह आंकड़े 10 जून तक के हैं।
विज्ञापन
डीडीयू
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इस बार विश्वविद्यालय में प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों की रुचि बढ़ी है। बीटेक,
विज्ञापन
बीबीए, बीसीए और एमबीए जैसे पाठ्यक्रमों में आवेदन की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
प्रोफेशनल के साथ ही बीए और खासतौर पर बीएससी में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। पिछले वर्षों की तुलना में इस साल विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की संख्या में इजाफा हुआ है। पिछले सत्र जहां करीब 41 हजार आवेदन आए थे वहीं, इस साल यह संख्या 60 हजार के पार पहुंच चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून है, ऐसे में विश्वविद्यालय को उम्मीद है कि यह संख्या अभी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
बीबीए में आए 1629 आवेदन
विश्वविद्यालय में बीबीए में 150 सीटें हैं। इसके लिए अभी तक 1629 आवेदन आ चुके हैं। वहीं, बीटेक में 3354, बीए 6735, बीए-एलएलबी 3200, बीसीए 3372, बीकॉम बैंकिंग इंश्योरेंस 1273, बीकॉम 2980, बीएचएमसीटी 305, बीएससी एजी 2728, बीएससी बायो 4845, बीएससी मैथ्स 3120 और बीएससी एमएलटी के लिए 1422 आवेदन आ चुके हैं। स्नातक में प्रवेश के यह आंकड़े 10 जून तक के हैं।
विज्ञापन
संस्कृत और उर्दू में नहीं दिखी रुचि
एक तरफ जहां विद्यार्थियों की प्रोफेशनल कोर्सेज में रुचि बढ़ी है वहीं, संस्कृत, उर्दू और दर्शनशास्त्र जैसे पाठ्यक्रमों में बहुत कम रुझान दिखा है। विश्वविद्यालय में एमबीए में 1141, एमकॉम 1131, एलएलबी 4063, एलएलएम 851, एमएससी जूलॉजी 1119, एमए पॉलिटिकल साइंस 719, समाजशास्त्र 425, इतिहास 470, एमएड 570 आवेदन आए हैं। वहीं, संस्कृत में 67, उर्दू 69 और दर्शनशास्त्र में 69 आवेदन आए हैं।
कुलपति प्रो पूनम टंडन ने बताया कि पढ़ाई, परीक्षा और परिणाम समय से आने की वजह से विश्वविद्यालय की छवि में सुधार हुआ है। इसी वजह से इस बार आवेदनों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। विद्यार्थियों का रुझान प्रोफेशनल कोर्स की तरफ बढ़ा है। हर कोई चाहता है कि कोर्स पूरा होने के बाद उसे अच्छी नौकरी मिल सके।