फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Increased commotion at the offices of political parties...everyone's claims, everyone's equation

Gorakhpur News: राजनीतिक दलों के दफ्तरों पर बढ़ी हलचल...सबके दावे-सबके समीकरण

Sat, 16 Mar 2024 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Increased commotion at the offices of political parties...everyone's claims, everyone's equation
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव का शंखनाद होने वाला है। ऐसे में राजनीतिक दलों के दफ्तरों पर गहमागहमी बढ़ना स्वाभाविक है। पुराने चुनावी समीकरण पर चर्चाओं के अलावा अब सारा फोकस बूथ प्रबंधन और जातीय वोटरों को साधने में है। शुक्रवार को सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के दफ्तरों की गतिविधियों को जानने की कोशिश की गई। कहीं चुनावी जनसंपर्क की तैयारी चल रही थी तो कहीं चुनावी चर्चा में मशगूल कार्यकर्ता जातीय फार्मूले पर हार-जीत का समीकरण बना रहे थे।
विज्ञापन

भाजपा : सीएम की सभा में गए थे कार्यकर्ता
गोरखपुर। शुक्रवार दोपहर 12:50 बजे भारतीय जनता पार्टी के बेनीगंज स्थित महानगर कार्यालय पर सन्नाटा पसरा रहा। सभी लोग मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में गए थे। ऊपर जाने पर हॉल पूरी तरह खाली मिला। वहां पर कोने में एक कर्मचारी फोन चलाते दिखा। पूरे भवन में एक ही कार्यकर्ता मिला। विकास नाम के युवक ने बताया कि सुबह से कोई भी नहीं आया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुबह से कार्यकर्ता लगे हुए हैं। दो दिन पहले चुनाव को लेकर महानगर की बैठक हुई है। महानगर अध्यक्ष रोजाना सुबह आते हैं। साथ ही शाम में बैठक लेते हैं।
विज्ञापन


बसपा :: प्रत्याशी मैदान में आएं... तब माहौल बनाएं
दोपहर 1:10 बजे बहुजन समाज पार्टी के तुर्कमानपुर स्थित कार्यालय पर चहल-पहल देखने को मिली। कुछ कार्यकर्ता बाहर कांशीराम के बारे में बातचीत करते दिखे। कार्यालय के बाहर मेज पर कुछ डॉ. आंबेडकर और कांशीराम से जुड़ी पुस्तकें रखी थीं। अंदर बसपा के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा था। बड़ी संख्या में लोग वक्ता कमलेश गौतम को सुन रहे थे। संगोष्ठी के बाद पार्टी कार्यकर्ता बैठकर चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करने लगे। एक कार्यकर्ता ने कहा कि अब देरी हो रही है, प्रत्याशी घोषित कर देना चाहिए। दूसरे ने कहा, हर बार ऐसा नहीं होता था पता नहीं क्या बात है। इस बार देरी हो रही है। अब प्रत्याशी मैदान में आ जाएं तो माहौल बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा : चुनावी रणनीति पर चर्चा
दोपहर 1:58 बजे बेतियाहाता स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर कुछ दो पहिया वाहन खड़ी मिली। कार्यालय की दीवार पर पेंटिंग का काम चल रहा था। अंदर कुछ कार्यकर्ता अखबार पढ़कर इलेक्टोरल बॉन्ड के बारे में चर्चा कर भाजपा पर निशाना साध रहे थे। इसके साथ ही जिला महासचिव रामनाथ यादव और लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव आने वाले दिनों में होने वाले चुनाव के बारे में कार्यकर्ताओं को बता रहे थे। थोड़ी देर बाद जिला अध्यक्ष ब्रजेश गौतम आए और कार्यकर्ताओं के साथ अपने दफ्तर में गए। वहां पर उन्होंने आगे की रणनीति बनाई और घर-घर जनसंपर्क कर इंडिया गठबंधन के बारे में लोगों को बताने को कहा।

कांग्रेस में तलाश रहे अस्थायी कार्यालय
लोकसभा चुनाव की तैयारियां चल रही है और अभी तक कांग्रेस के पास कार्यालय ही नहीं है। यहां नया कार्यालय बनाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व से बजट मांगा गया है। फिलहाल, संगठन का अस्थायी कार्यालय कांग्रेस नेता तौकीर आलम के घर में बनाया गया है। जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान का कहना है कि वैकल्पिक नए कार्यालय के लिए जगह की तलाश की जा रही है, जल्द ही बना लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed