फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Income Tax probe: 25 big registries under suspicion, wrong PAN numbers used

आयकर जांच : 25 बड़ी रजिस्ट्री शक के दायरे में, गलत पैन नंबर लगाए गए

Sat, 22 Nov 2025 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Income Tax probe: 25 big registries under suspicion, wrong PAN numbers used
सहजनवां (गोरखपुर)। उप निबंधक कार्यालय पर बृहस्पतिवार को आयकर विभाग की इंटेलिजेंस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस यूनिट ने लगभग आठ घंटे तक 50 दस्तावेजों की जांच की। इसमें 20 से ज्यादा रजिस्ट्री में गलत पैन नंबर मिले हैं। जांच के दायरे में 10 लाख से अधिक के दस्तावेज शामिल थे।
विज्ञापन




अधिकारियों ने इन सबके रिकॉर्ड का मिलान किया। साथ ही तीन साल की हुई रजिस्ट्री के रिकॉर्ड का इंडेक्स भी टीम ने पैन ड्राइव में ले लिया। आयकर विभाग की टीम की जांच को लेकर शुक्रवार को पूरे दिन विभाग में चर्चा होती रही। सूत्रों के मुताबिक, 20 से 25 ऐसी रजिस्ट्री हुई हैं जिसमें कंपनियों में एक डायरेक्टर के ही नाम के पैन नंबर लगाए गए हैं। इन रजिस्ट्री में खरीद और बिक्री का रिकाॅर्ड सही नहीं दिखाया गया है।
विज्ञापन




अब इनके बैंक डिटेल को टीम खंगालने की तैयारी में है। बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे पहुंची टीम ने शाम सात बजे तक जांच की थी। वर्ष 2020 से 2023 तक की सभी रजिस्ट्री के इंडेक्स की साॅफ्ट कापी और 2024-25 का रिकॉर्ड पैन ड्राइव में ले गई। सब रजिस्ट्रार बागीश मिश्रा ने बताया कि आयकर विभाग की टीम ने अपनी जांच पूरी कर ली है। उन्होंने जितने रिकॉर्ड और दस्तावेज मांगे थे, उसे उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed