फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Incident took place in Tenduakhurd village of Jhangha, injured father referred to AIIMS

Gorakhpur News: नशे में धुत बेटे ने बुजुर्ग पिता के सीने में घोंपा चाकू, हालत गंभीर

Wed, 20 May 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 20 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Incident took place in Tenduakhurd village of Jhangha, injured father referred to AIIMS
ब्रम्हपुर (गोरखपुर)। झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेंदुआखुर्द में सोमवार देर रात नशे में धुत युवक संगम ने अपने पिता रामानंद गुप्ता (60) पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में रामानंद गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए एम्स रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, संगम गुप्ता नशे की हालत में घर में परिवार से विवाद और मारपीट कर रहा था। शोर सुनकर उसके पिता रामानंद गुप्ता बीच-बचाव करने पहुंचे, इसी दौरान आरोपी ने उनके सीने में चाकू घोंप दिया। इसके बाद वह भाग गया। घटना के बाद परिजन घायल रामानंद को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुर ले गए, जहां से उन्हें इलाज के लिए एम्स रेफर किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी युवक नशे का आदी है और आए दिन घर में झगड़ा करता था।
विज्ञापन

झंगहा थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed