{"_id":"6a66774ba741010ab10407f8","slug":"incident-of-assault-in-the-presence-of-the-chief-engineer-at-the-flood-division-office-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1398633-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एक्सईएन पर हमले के तीनों आरोपियों को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एक्सईएन पर हमले के तीनों आरोपियों को मिली जमानत
विज्ञापन
- बाढ़ खंड कार्यालय में मुख्य अभियंता के सामने मारपीट का मामला
गोरखपुर। बाढ़ खंड कार्यालय में मुख्य अभियंता के सामने अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) पर हमला करने के मामले में तीनों आरोपियों को शनिवार को अदालत से जमानत मिल गई। कैंट पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने सुनवाई के बाद जमानत दे दी।
घटना 23 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे की है। मुख्य अभियंता विकास सिंह बाढ़ खंड कार्यालय का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अधिशासी अभियंता बिपिन बिहारी सिंह और अन्य कर्मचारी मौजूद थे। आरोप है कि इसी बीच सहायक अभियंता ध्रुवजी सुमन, निलंबित क्लर्क दीपक पांडेय और उनके सहयोगी अतुल शुक्ल कार्यालय पहुंचे। वहां पहले गाली-गलौज हुई और इसके बाद एक्सईएन पर हमला कर दिया। पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसका वीडियो भी सामने आया था।
हमले के बाद एक्सईएन बिपिन बिहारी की तहरीर पर कैंट थाने में हत्या की कोशिश, मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों ध्रुवजी सुमन (निवासी बड़सारी गांव, गड़वार, बलिया), दीपक पांडेय (निवासी राजीव नगर कॉलोनी, रुस्तमपुर) और अतुल शुक्ल (निवासी बिछिया कॉलोनी, शाहपुर)को गिरफ्तार किया था।