फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Incident in the Harpur Budhat police station area; the injured person has been admitted to the hospital.

Gorakhpur News: बाजार गए युवक पर हमला, सड़क के किनारे खून से लथपथ मिलाए

Mon, 20 Jul 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Incident in the Harpur Budhat police station area; the injured person has been admitted to the hospital.
गोरखपुर। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र में बाजार जाने के लिए घर से निकले युवक पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। रविवार सुबह युवक बैजलपुर गांव में पंचायत भवन के पास सड़क किनारे अचेत और खून से लथपथ मिला।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की है। बैदोली गांव के टोला जंगल डिगर सूपा निवासी 30 वर्षीय प्रेमसागर यादव खेती करते हैं। उनके पिता ज्ञानेंद्र ने बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे प्रेमसागर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। रविवार सुबह छह बजे राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी कि बैजलपुर पंचायत भवन के पास एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है। जानकारी मिलते ही हरपुर-बुदहट पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन को सूचना दी गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, युवक के सिर के पिछले हिस्से में धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायल के होश में आने के बाद घटना की वास्तविक वजह और हमलावरों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed