फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Incident in the Gagha area; accused caught thanks to the alertness of villagers.

Gorakhpur News: 200 साल पुराना पीपल का पेड़ काटा

Wed, 01 Jul 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 01 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Incident in the Gagha area; accused caught thanks to the alertness of villagers.
राजगढ़ (गोरखपुर)। गगहा क्षेत्र के नर्रे बुजुर्ग गांव में ग्राम सभा की जमीन पर 200 वर्ष पुराने विशाल पीपल के पेड़ को चोरी-छिपे काटने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सतर्कता से अवैध कटान का प्रयास समय रहते पकड़ में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य लोग भाग गए।
विज्ञापन

ग्रामीण मनोज चंद के अनुसार, 29 जून की रात कुछ लोग पीपल का पेड़ कटवा रहे थे। सोमवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने पेड़ पर आरी चलते देखी तो मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख कटान में लगे मजदूर भाग निकले लेकिन एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची गगहा पुलिस आरोपी को थाने ले गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजकुमार सरोज ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, वन क्षेत्राधिकारी शिवजीत सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed