{"_id":"6a651f050c87db51860cd699","slug":"incident-in-the-barhalganj-police-station-area-fir-registered-against-an-unidentified-driver-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1397135-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तेज रफ्तार कार ने बैरिकेडिंग तोड़ मजदूरों को मारी टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तेज रफ्तार कार ने बैरिकेडिंग तोड़ मजदूरों को मारी टक्कर, दो घायल
विज्ञापन
- बड़हलगंज थाना क्षेत्र की घटना, अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज
बड़हलगंज(गोरखपुर)। गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर चौतीसा गांव के पास सड़क मरम्मत कार्य के दौरान तेज रफ्तार कार ने बैरिकेडिंग तोड़कर दो मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरे को भी चोटें आईं। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बेस कैंप जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड, नई बाजार-दोहरीघाट (मऊ) के प्रतिनिधि राकेश वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 जुलाई की पूर्वांह्न 11 बजे चौतीसा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा था। सुरक्षा के लिए कार्यस्थल पर बैरिकेडिंग की गई थी। इसी दौरान बड़हलगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रही सफेद रंग की कार ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और सड़क पर काम कर रहे मजदूरों को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक कार लेकर भाग गया। हादसे में धनौली रामपुर थाना दोहरीघाट (मऊ) निवासी राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं बहादुरपुर, थाना दोहरीघाट निवासी संतोष कुमार भी घायल हुए जिनका उपचार जिला अस्पताल आजमगढ़ में कराया गया। सीओ गोला दरवेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।