फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Incident in Shahpur in the early hours; four to five accused captured on CCTV.

Gorakhpur News: भाजपा नेता के घर के बाहर से स्कॉर्पियो चोरी, फर्जी नंबर की कार से पहुंचे बदमाश

Sun, 12 Jul 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Incident in Shahpur in the early hours; four to five accused captured on CCTV.
गोरखपुर। शाहपुर क्षेत्र में शनिवार तड़के भाजपा नेता के घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी हो गई। वारदात को अंजाम देने पहुंचे चार से पांच बदमाश स्विफ्ट कार से आए थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जांच में सामने आया कि चोरी में इस्तेमाल की गई कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शाहपुर क्षेत्र के धर्मपुर चौराहे स्थित घोषीपुरवा वार्ड में पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता मंतालाल यादव का मकान है। उनके भाई अभयनंदन यादव, जो प्रॉपर्टी का कारोबार करते हैं, की स्कॉर्पियो घर के बाहर खड़ी थी। शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे स्विफ्ट कार से चार से पांच युवक वहां पहुंचे। सभी ने अपने चेहरे ढक रखे थे। कुछ ही मिनटों में बदमाशों ने स्कॉर्पियो का लॉक खोलकर वाहन स्टार्ट किया और लेकर भाग निकले। सुबह करीब चार बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले तो स्कॉर्पियो गायब मिली। इसके बाद डायल-112 और शाहपुर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें स्कॉर्पियो एचएन सिंह चौराहा, गुलरिहा, सरैया गुलरिहा होते हुए भटहट की ओर जाती दिखाई दी।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को स्विफ्ट कार का नंबर मिला। सत्यापन में पता चला कि यह नंबर राजेंद्रनगर निवासी एक व्यक्ति की कार का है। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो संबंधित स्विफ्ट कार वहीं खड़ी मिली। इससे स्पष्ट हुआ कि चोरी में प्रयुक्त वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, वाहन के रूट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed