फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Incident happened with a student going for coaching in Gulriha area

Gorakhpur News: तमंचा सटाकर छात्र का मोबाइल छीना

Wed, 28 Aug 2024 04:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Incident happened with a student going for coaching in Gulriha area
गुलरिहा क्षेत्र में कोचिंग जा रहे छात्र के साथ घटी घटना
विज्ञापन

पिता ने पुलिस से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर)। क्षेत्र के नाहरपुर में मंगलवार की सुबह ऑटो में सवार होकर कोचिंग जा रहे छात्र को तमंचा सटाकर दो अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। इसके बाद एक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। छात्र के पिता ने गुलरिहा पुलिस और जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।


जानकारी के मुताबिक, भटहट निवासी कमरे आलम पेशे से चिकित्सक हैं। उनका बेटा अराफात आलम शहर के एक कोचिंग संस्थान में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है। आरोप है कि वह प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह 7:30 बजे भटहट से एक ऑटो में सवार होकर निकला, जिसमें कोई और सवारी नहीं थी। बरगदही शिव मंदिर के पास ऑटो में और दो युवक बैठे। नाहरपुर स्थित एक इंटर कॉलेज के पास ऑटो रोककर एक युवक ने छात्र को तमंचा सटाकर धमकाते हुए मोबाइल छीन लिया। इसके बाद पीछे से आ रही पल्सर बाइक पर बैठकर दोनों युवक फरार हो गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। जिससे आरोपियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed