फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Incident due to old land dispute, died in BRD Medical College, five arrested

Gorakhpur News: सिकरीगंज में युवक की पीट-पीटकर हत्या, सात पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 01 Jun 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 01 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Incident due to old land dispute, died in BRD Medical College, five arrested
जमीन के पुराने विवाद में वारदात, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन


घात लगाकर किया हमला, गांव में पुलिस फोर्स तैनात

सिकरीगंज (गोरखपुर)। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ढखवा बाजार में जमीन के पुराने विवाद में शनिवार देर शाम 25 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक की मां की तहरीर पर सात नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव की मीरा, मुकेश उसका भाई सम्मेलन, मन्नू साहनी, अमरेश के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, ढखवा गांव निवासी लल्लू का बेटा पिंटू लाल गोरखपुर में ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार शाम को घर से शिवपुर स्थित मुर्गी फाॅर्म से सामान लेने के लिए निकला था। शाम करीब साढ़े सात बजे ढखवा बाजार–बारीगांव मार्ग पर शिवपुर तिराहे के पास पहले से घात लगाए आरोपियों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

मां मनभावती देवी ने आरोप लगाया है कि गांव के अरविंद, मीरा, रामबदन समेत ब्रह्मसारी गांव के मुकेश और सम्मेलन सहित अन्य लोगों ने मिलकर पिंटू को बेरहमी से पीटा। इसी दौरान पीछे से पहुंची उसकी भाभी सीमा देवी को देख हमलावर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल पिंटू को स्थानीय लोगों की मदद से घर लाया गया और फिर ढेबरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिंटू अविवाहित था। परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया है, जबकि गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
--
चार भाइयों में सबसे छोटा था पिंटू

पिंटू चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई बाहर नौकरी करते हैं। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा है। गांव में भी घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
---
लंबे समय से है पटीदारों से विवाद, पुलिस पर अभद्रता का आरोप

पिंटू के पिता लल्लू का कहना है कि परिवार का पटीदारों से लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था और इसी रंजिश में हत्या की गई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना के बावजूद पुलिस ने समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की। बहन रीना और पिता ने पुलिस पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई नहीं करने और अभद्र व्यवहार का आरोप भी लगाया है।
वर्जन
पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मामला जमीन के विवाद से जुड़ा है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

-दिनेश पुरी, एसपी दक्षिणी

इन पर दर्ज हुई है प्राथमिकी
पुलिस ने ढखवा गांव निवासी अरविंद, उसकी पत्नी मीरा, रामबदन, मुकेश, सम्मेलन, मन्नू साहनी, अमरेश पर हत्या, धमकी समेत अन्य कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed