{"_id":"64776c1ad5ae4274bf037324","slug":"inauguration-of-the-series-of-stories-of-inspirational-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-189602-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्रेरक शिक्षकों की कहानियों के सीरीज का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्रेरक शिक्षकों की कहानियों के सीरीज का आगाज
Wed, 31 May 2023 09:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 31 May 2023 09:17 PM IST
विज्ञापन
बदल रही स्कूल की तस्वीर की कहानी एफएम पर हुई प्रसारित
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। निपुण जन आंदोलन के तहत प्रेरक शिक्षकों की कहानियों की सीरीज का आगाज बुधवार को हुआ। उरुवा के प्राथमिक स्कूल बभनौली के शिक्षक संदीप पांडेय के प्रयासों से बदल रही स्कूल की तस्वीर को इस सीरीज की पहली कहानी के रूप में लांच किया गया। जिसका बुधवार रात 9 बजे 92.7 बिग एफएम पर प्रसिद्ध कहानीकार नीलेश मिश्रा की आवाज में प्रसारण हुआ।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से गांव कनेक्शन की मुहिम टीचर कनेक्शन के तहत निपुण भारत अभियान क्रियान्वयन में लगन के साथ जुटे शिक्षकों के प्रयासों को मंच दिया जा रहा है। प्रेरणादायक शिक्षकों की कहानी की सीरीज की शुरुआत हुई है। आने वाले दिनों में जनपद के कुल 30 शिक्षकों की कहानियां पूरे प्रदेश में प्रसारित होंगी, जिसमें 5 प्रेरक कहानियां बिग एफएम पर, 5 यूट्यूब वीडियो कहानी, 10 लिखित वीडियो कहानी 10 गांव कनेक्शन के रेडियो मंच पर प्रसारित होगी।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रमेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रेरक शिक्षकों की इन कहानियों में मिसाल बनकर उभरे शिक्षक निपुण भारत अभियान के तहत कक्षा तीन के अंत तक सभी बच्चे समझ के साथ पढ़ पाएं और जोड़, घटाव और गुणा के आसान सवालों को हल करने में सक्षम बने इस लक्ष्य को लेकर कार्य कर रहे हैं।