फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Inauguration of Founder Week Celebration of Maharana Pratap Education Council in Gorakhpur

संस्थापक सप्ताह समारोह आज से, शोभा यात्रा की सलामी लेंगे जनरल बिपिन रावत

Fri, 04 Dec 2020 12:01 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 04 Dec 2020 12:01 AM IST
सार

  • सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता, डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा होंगे विशिष्ट अतिथि
  • महंत दिग्विजयनाथ, महंत अवेद्यनाथ और महाराणा प्रताप की प्रतिमाओं का होगा लोकार्पण

विज्ञापन
Inauguration of Founder Week Celebration of Maharana Pratap Education Council in Gorakhpur
सीडीएस बिपिन रावत और सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह का शुभारंभ शुक्रवार से होगा। शंख ध्वनि के बीच शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देश के चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत शोभा यात्रा की सलामी लेंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह बृहस्पतिवार की शाम गोरखपुर पहुंच गए। गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर उन्होंने बाबा गोरखनाथ के दर्शन व पूजन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बृहस्पतिवार की शाम को गोरखपुर पहुंच गए और एमपी इंटर कॉलेज जाकर समारोह स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर हिस्सा लेने के लिए उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा शुक्रवार की सुबह गोरखपुर पहुंच जाएंगे। उद्घाटन कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे महाराणा प्रताप इंटर कालेज में होगा। जनरल रावत कॉलेज के सभा मंच और ब्रह्मलीन मंहत दिग्विजयनाथ, महंत अवेद्यनाथ और महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमाओं के अलावा बाबा गोरखनाथ और मां सरस्वती की मूर्तियों का लोकार्पण भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकार्पण के बाद वह समारोह स्थल पर मौजूद विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे और फिर सलामी लेकर शंख ध्वनि के बीच परंपरागत भव्य शोभायात्रा को रवाना करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।



 

शोभायात्रा में शामिल होंगे 2500 विद्यार्थी और 1000 शिक्षक

उद्घाटन कार्यक्रम में भव्य शोभा यात्रा निकलेगी लेकिन इस बार कोविड-19 संकट को देखते हुए विद्यार्थियों की संख्या सीमित रहेगी। इस बार कक्षा आठ तक के विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। संचालन समिति के सदस्य डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि हर वर्ष इस समारोह में करीब 12 हजार विद्यार्थी और 2500 शिक्षक व कर्मचारी शामिल होते थे लेकिन इस बार केवल 2500 विद्यार्थी और 1000 शिक्षक ही इसमें मौजूद रहेंगे।

इस रूट से गुजरेगी शोभा यात्रा
शोभा यात्रा दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के मुख्य द्वार से शुरू होकर गणेश चौराहा पहुंचेगी। यहां से कचहरी चैराहा होते हुए जिला परिषद रोड पर मौजूद स्वर्ण जयंती द्वार से महाराणा इंटर कॉलेज में प्रवेश करेगी। समिति के सदस्य और दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि शोभायात्रा में अनुशासन कायम रखने के लिए बड़ी संख्या में स्वयंसेवक लगाए गए हैं।

कुछ ऐसा होगा शोभा यात्रा का स्वरूप
शोभा यात्रा में मुख्य ध्वज लेकर महाराणा प्रताप बालिका विद्यालय और महाराणा प्रताप पॉलिटेक्निक के एनसीसी विद्यार्थी चलेंगे। ज्ञान ज्योति लेकर गुरु श्री गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यालय और महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज जंगल धूसड़ के विद्यार्थी चलेंगे। मां सरस्वती का चित्र लेकर गुरु श्री गोरक्षनाथ नर्सिंग विद्यालय की छात्राएं चलेंगी तो भारत माता का चित्र दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों के हाथ में होगा।

इस तरह महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज रामदत्तपुर के विद्यार्थियों के हाथ में बाबा गोरखनाथ का चित्र, महाराणा प्रताप का चित्र महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं के हाथ में, महंत दिग्विजयनाथ का चित्र महाराणा प्रताप कृषक इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों के हाथ में और महंत अवेद्यनाथ का चित्र महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के छात्रों के हाथ में रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed