फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Inaugurated the reconstructed main gate and newly built barracks, alongside a review of the records.

Gorakhpur News: डीजी रेलवे ने किया एसपी रेलवे कार्यालय का निरीक्षण

Sun, 19 Jul 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Inaugurated the reconstructed main gate and newly built barracks, alongside a review of the records.
- अभिलेखों की समीक्षा के साथ पुनर्निर्मित मुख्य द्वार और नवनिर्मित बैरक का किया लोकार्पण
विज्ञापन


गोरखपुर। पुलिस महानिदेशक (रेलवे) प्रकाश डी ने शनिवार को एसपी रेलवे कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय व्यवस्था, अभिलेखों के रखरखाव और लंबित मामलों की समीक्षा की। निरीक्षण के बाद उन्होंने पुनर्निर्मित मुख्य द्वार, कार्यालय के सौंदर्यीकरण कार्य और नवनिर्मित बैरक का लोकार्पण किया।
डीजी रेलवे सुबह करीब 10 बजे एसपी रेलवे कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी। अधिकारियों से लंबित मामलों की जानकारी लेते हुए उन्होंने समयबद्ध निस्तारण और बेहतर पुलिसिंग पर जोर दिया। लोकार्पण कार्यक्रम में डीजी रेलवे प्रकाश डी ने कहा कि रेलवे देश की जीवनरेखा है और इसकी सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना भी जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद करते हुए अनुशासित कार्यशैली अपनाने, जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करने और जनता से बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


आधुनिक सुविधाओं से युक्त है नवनिर्मित बैरक
डीजी रेलवे ने बताया कि नवनिर्मित बैरक मुख्यमंत्री की मंशा और उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम के मानकों के अनुसार तैयार किया गया है। इसमें जवानों के लिए आरामदायक रहने की व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, स्नानघर और सुसज्जित कार्यालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर सुविधाओं से जीआरपी जवानों को काम करने के लिए सकारात्मक माहौल मिलेगा। इससे वे अधिक ऊर्जा और तत्परता के साथ रेल यात्रियों की सुरक्षा में अपनी भूमिका निभा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed