{"_id":"654d3d834452f08054046877","slug":"in-weight-lifting-ners-vandana-got-gold-medal-saraswati-and-bn-usha-got-silver-medal-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-364664-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वेट लिफ्टिंग में एनईआर की वंदना को स्वर्ण, सरस्वती और बीएन ऊषा को रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वेट लिफ्टिंग में एनईआर की वंदना को स्वर्ण, सरस्वती और बीएन ऊषा को रजत पदक
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में एनईआर ने पांच पदक जीते
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे के खिलाड़ियों ने छह से नौ नवंबर तक मुंबई में आयोजित अखिल भारतीय वेट लिफ्टिंग रेलवे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। पूर्वाेत्तर रेलवे की वेट लिफ्टर वंदना गुप्ता ने स्वर्ण पदक, सरस्वती राउत व बीएन उषा ने रजत पदक तथा पूनम यादव एवं साकेनबी ने कांस्य पदक जीता है।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एनईआर के हिस्से में कुल 05 पदक आए। इसके अलावा पांच से नौ नवंबर के बीच गोवा में आयोजित हुई 37वीं राष्ट्रीय खेल चैंपियनशिप-2023 में उत्तर प्रदेश की टीम की तरफ से खेल रहे पूर्वोत्तर रेलवे के हैंडबॉल खिलाड़ी सौरव सिंह एवं अश्विनी यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। यूपी की टीम ने कांस्य पदक जीता है।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पूर्वाेत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष एससी श्रीवास्तव, महासचिव पंकज कुमार सिंह, हैंडबॉल सचिव कृष्ण चंद्र सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी चंद्रविजय सिंह एवं हैंडबाल टीम के कोच अरविंद कुमार यादव तथा भारोत्तोलोन कोच स्वाति सिंह ने बधाई दी है।
विज्ञापन
--