{"_id":"649744da747ec32129086094","slug":"in-ward-no-42-of-gorakhnath-a-case-was-registered-for-threatening-ameeruddin-ansari-husband-of-sp-corporator-ayesha-khatoon-from-maharana-pratap-nagar-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-218738-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखनाथ थाने में सपा पार्षद पति पर धमकी देने का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखनाथ थाने में सपा पार्षद पति पर धमकी देने का केस दर्ज
विज्ञापन
- अधिवक्ता ने दर्ज कराया केस, पुलिस मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखनाथ के वार्ड नंबर 42 में महाराणा प्रताप नगर से सपा की पार्षद आयशा खातून के पति अमीरुद्दीन अंसारी पर धमकी देने का केस दर्ज किया गया। अधिवक्ता का आरोप है कि मोहल्ले के लोगों के सामने गाली दी गई। फिर शाम में पूछने पर भी उन्होंने गाली दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
रसूलपुर दशहरीबाग के मोहम्मद आतिफ ने दिए तहरीर में लिखा है कि 9 जून की सुबह 9.30 बजे सिविल कोर्ट आ गया था। तभी सुबह 11 बजे वार्ड नंबर 42 के पार्षद पति मोहम्मद अमीरुद्दीन अंसारी दशहरीबाग मस्जिद के पास खड़े होकर बिना वजह मुहल्ले वालों के सामने मेरा नाम लेकर मां-बहन की भद्दी-भद्दी गाली व जान से मारने की धमकी दे रहे थे। जब हम कोर्ट से वापस आए तो मुहल्ले वालों ने घटना के बारे में जानकारी दी। मैं अमीरुद्दीन के पास गया तो उसने गाली गलौज देने की बात कही। शनिवार को गोरखनाथ पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।