फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In two days 35 thousand women traveled for free by roadways in raksha bandhan

रक्षाबंधन: दो दिनों में 35 हजार महिलाओं ने रोडवेज से की निशुल्क यात्रा, बस स्टेशन पर रही अव्यवस्था की भरमार

Sat, 13 Aug 2022 11:16 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Aug 2022 11:16 AM IST
सार

प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर दो दिनों तक रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की घोषणा की थी। बृहस्पतिवार को गोरखपुर परिक्षेत्र में 17 हजार महिलाओं ने सफर किया। दूसरे दिन भी बस स्टेशन पर महिलाओं की भारी भीड़ रही।

विज्ञापन
In two days 35 thousand women traveled for free by roadways in raksha bandhan
रक्षाबंधन 2022 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अव्यवस्था के बीच दो दिनों में 35 हजार महिलाओं ने रोडवेज की बसों से निशुल्क सफर किया। पहले दिन बृहस्पतिवार को 18 हजार और शुक्रवार को कुल 17 हजार महिलाओं को रोडवेज ने निशुल्क उनके गंतव्यों तक पहुंचाया।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर दो दिनों तक रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की घोषणा की थी। बृहस्पतिवार को गोरखपुर परिक्षेत्र में 17 हजार महिलाओं ने सफर किया। दूसरे दिन भी बस स्टेशन पर महिलाओं की भारी भीड़ रही। सुबह पांच बजे से बस स्टेशन पर महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सुबह तो पर्याप्त संख्या में बसें मिलीं, लेकिन जैसे-जैस समय बीता, बसों की कमी होती गई।
विज्ञापन


कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, महराजगंज, सिद्धार्थनगर के अलावा लखनऊ, अयोध्या, गोंडा, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ आदि जगहों का महिलाओं ने रोडवेज बसों से सफर किया। कोरोना के कारण पिछले साल बहुत ही कम महिलाओं ने बस से निशुल्क यात्रा की थी, लेकिन इस साल पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ के कारण महिलाओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। हजारों की संख्या में महिलाएं बसें नहीं मिलने के कारण दूसरे साधनों से अपने गंतव्यों तक गईं।

लोकल रूटों पर हुई ज्यादा परेशानी
रोडवेज प्रशासन ने इस वर्ष रक्षाबंधन पर अतिरिक्त बसें नहीं चलाते हुए दावा किया था कि पूरी क्षमता के साथ रक्षाबंधन पर बसों का संचालन किया जाएगा। लेकिन, उनके दावों की पोल खुल गई। रोडवेज की बदइंतजामी के कारण महिलाएं बसों की तलाश में दिनभर भटकती नजर आईं। सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को लोकल रूटों पर उठानी पड़ी। वहीं लंबी दूरी की बसें खाली गईं।

खड़ी रहीं दर्जनों बसें
परिवहन निगम ने रोडवेज के चालक और परिचालक की छुट्टियां रद्द करते हुए उनके लिए प्रोत्साहन राशि की घोषणा की थी, बावजूद इसके रक्षाबंधन के लिए दर्जनों चालक और परिचालक बिना बताए ड्यूटी पर नहीं आए, ऐसे में दर्जनों बसें कार्यशाला में ही खड़ी रहीं। आरएम पीके तिवारी ने बिना बताए छुट्टी पर गए सभी चालकों और परिचालकों की रिपोर्ट मांगी है।

सुबह ही बस से निशुल्क यात्रा करने के लिए बस स्टेशन आई थी, लेकिन दो घंटे लखनऊ की बस के लिए इंतजार करना पड़ा। दो घंटे बाद बस मिली है, वह भी पूरी भरी हुई है। ऐसे में खड़े होकर सफर करना पड़ेगा। निहारिका

रोडवेज की व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा, बस स्टेशन पर बैठने तक की व्यवस्था नहीं थी। पूछताछ काउंटर पर भी कोई जानकारी देने वाला नहीं है। बहुत मुश्किल से बस में चढ़ सकी हूं। रजनी पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed