फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In the seventh phase, voting will be held on Salempur Lok Sabha seat including Gorakhpur division

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए गोरखपुर-बस्ती मंडल में कब होगा मतदान

Sat, 16 Mar 2024 05:33 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 16 Mar 2024 05:33 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक गोरखपुर लोकसभा सीट को भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण सीटों में एक माना जाता है।  इस सीट पर सातवें और अंतिम चरण में वोट डाले जाएंगे। सभी सीटों के नतीजे चार जून को आएंगे। इसके अलावा बस्ती, सिद्धार्थनगर, डुमरियागंज में छठवें चरण में मतदान पड़ेंगे।

विज्ञापन
In the seventh phase, voting will be held on Salempur Lok Sabha seat including Gorakhpur division
गोरखपुर समेत अन्य 12 सीटों पर 1 जून को होगा मतदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक गोरखपुर लोकसभा सीट को भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण सीटों में एक माना जाता है।  इस सीट पर सातवें और अंतिम चरण में वोट डाले जाएंगे। सभी सीटों के नतीजे चार जून को आएंगे। पूर्वांचल की इस सीट पर पिछले तकरीबन 29 साल से बीजेपी का दबदबा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि, 2018 में हुए उपचुनाव में उसका यह ताज समाजवादी और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण निषाद ने छीन लिया। लेकिन, अगले ही वर्ष 2019 के सामान्य लोक सभा चुनावों में भाजपा ने फिर अपनी खोई सीट वापस पा ली।
विज्ञापन


भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने तीन लाख मतों से विजई होकर सीज पर वापस भाजपा का भगवा लहराया। 2024 लोकसभा चुनावों में भाजपा ने एक बार फिर इस सीट से भोजपुरी कलाकार रवि किशन को ही प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सीट पर सातवें और अंतिम चरण में वोट डाले जाएंगे। सभी सीटों के नतीजे 23 मई को आएंगे। मगर इस सीट पर संभवतः पूरे देश की नजरें टिकी होंगी। इस सीट पर बीजेपी ने बॉलीवुड एक्टर रवि किशन को उम्मीदवार बनाया है। इंडिया गठबंधन की तरफ से सपा ने काजल निषाद को एक बार लोकसभा में प्रत्याशी बनाया है।

इसके पहले मेयर और विधानसभा चनाव भी काजल निषाद लड़ चुकी हैं। लेकिन, जीत हासिल नहीं कर सकी। भाजपा मोदी के नाम, योगी के काम और गोरखपुर में लगातार हो रहे विकास कामों को लेकर जनता के बीच में जाएगी। तरक्की की बुनियाद पर चुनाव लड़ रही है। जबकि गठबंधन ने जातिगत समीकरणों का मजबूत ताना-बाना बनाया है। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की योजना बना रही हैं।

In the seventh phase, voting will be held on Salempur Lok Sabha seat including Gorakhpur division
बस्ती मंडल की तीन लोकसभा सीटों पर 25 मई को होगा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
जानिए, गोरखपुर- बस्ती की कुल सीटों पर कब होगा मतदान
 
फेज  सीट  तारीखें
छठवां डुमरियागंज  25 मई
छठवां बस्ती 25 मई
छठवां संत कबीर नगर 25 मई
सातवां महाराजगंज 1 जून
सातवां गोरखपुर 1 जून
सातवां कुशीनगर 1 जून
सातवां देवरिया 1 जून
सातवां बांसगांव 1 जून
सातवां सलेमपुर 1 जून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed