फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In the name of opening a marriage house, action has been demanded against the accused for taking land on rent from a woman and preparing fake documents to get the land named after the marriage house.

Gorakhpur News: किराए पर मैरिज हाउस खोलकर जालसाजी करने वालों की गिरफ्तारी की मांग

Thu, 29 Jun 2023 08:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 08:28 PM IST
विज्ञापन
In the name of opening a marriage house, action has been demanded against the accused for taking land on rent from a woman and preparing fake documents to get the land named after the marriage house.
- पीड़ित महिला ने एसएसपी को पत्र भेजकर मांग की, कैंट पुलिस ने दर्ज किया है केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मैरिज हाउस खोलने के लिए किराए पर ली गई जमीन को फर्जी दस्तावेज के आधार पर मैरिज हाउस के नाम कराने वाले आरोपियों पर पीड़ित महिला बबली चौधरी ने कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़ित महिला ने एसएसपी व अन्य अफसरों को प्रार्थना पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग की। आरोप है कि जालसाजों के इस कारनामें में नगर निगम के कर्मचारियों की भी मिलीभगत है।

जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल इलाके के मोहरीपुर की रहने वाली बबली चौधरी पत्नी स्व. संतोष कुमार चौधरी ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि नकहा नंबर एक घोसीपुरवा स्थित अराजी नंबर 436 में 1.0900 हेक्टेयर भूमिधर है। इसी जमीन में से 49070-66 वर्ग फीट जमीन मैरिज हाउस खोलने के लिए आदर्श नगर काॅलोनी के रहने वाले अवधेश कुमार पांडेय और राजघाट इलाके के तुर्कमानपुर के रहने वाले नईम अहमद ने किराए पर लिया था। 29 दिसंबर, 2021 में बबली ने अवधेश और नईम से इस जमीन पर 12 साल के लिए किराएदारी का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट भी किया। एग्रीमेंट में यह भी तय हुआ था कि जमीन का हाउस टैक्स और वाॅटर टैक्स बबली के नाम ही होगा। आरोप है कि 8 अप्रैल 2022 को अवधेश और नईम ने नगर निगम के कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेजों के जरिए किराए की जमीन को लोटस वैली रिजार्ट के नाम करा लिया। जब बबली ने आरोपियों से इसके बारे में बात की तो वे उन्हें धमकी देने लगे और बोले कि तुम्हारे बेटे की हत्या करा देंगे। आरोप है कि इसी तरह फर्जी दस्तावेजों के जरिए अवधेश और नईम अपने साथी सत्येंद्र राय के साथ मिलकर महिला की पूरी प्रापर्टी अपने नाम कराने की फिराक में हैं। फिलहाल, महिला की शिकायत पर कैंट पुलिस केस दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed