फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In the name of getting a job in Railways, he was cheated of Rs 25 lakh in Gorakhpur and started threatening

Gorakhpur News: इस बड़े सरकारी विभाग में नौकरी दिलाने का दिया था झांसा, ठग लिए 25 लाख रुपये- मांगने पर दी धमकी

Sun, 31 Mar 2024 11:52 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 31 Mar 2024 11:52 AM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि उनके पड़ोस का रहने वाला शनिदयाल वर्ष 2022 में खुद को रेलवे में कर्मचारी बताकर रेलवे ग्रुप डी में नौकरी दिलाने की बात कही। इसके लिए लवकुश और गांव का रहने वाला सुरेंद्र निषाद व महराजगंज जिले के जंगल फरचंद अली निवासी संजय साहनी से आरोपी ने 30 सितंबर 2022 से 8 जुलाई 2023 के बीच 15 लाख खाते में व 10 लाख नकद ले लिए।

विज्ञापन
In the name of getting a job in Railways, he was cheated of Rs 25 lakh in Gorakhpur and started threatening
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में तीन युवकों से रेलवे ग्रुप डी में नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। जालसाज ने रेलवे का कर्मचारी बताकर गांव के ही युवकों को ठग लिया।

विज्ञापन


नौकरी नहीं मिलने पर पीड़ित रुपये मांगने गए तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया। गुलरिहा पुलिस आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इलाके के सियारामपुर टोला कुदरिहा निवासी लवकुश ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनके पड़ोस का रहने वाला शनिदयाल वर्ष 2022 में खुद को रेलवे में कर्मचारी बताकर रेलवे ग्रुप डी में नौकरी दिलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए लवकुश और गांव का रहने वाला सुरेंद्र निषाद व महराजगंज जिले के जंगल फरचंद अली निवासी संजय साहनी से आरोपी ने 30 सितंबर 2022 से 8 जुलाई 2023 के बीच 15 लाख खाते में व 10 लाख नकद ले लिए।

काफी समय बीत जाने के बाद तीनों युवकों को जब नौकरी नहीं मिली तो जालसाज से रुपये वापस करने की बात कही। इसपर आरोपी शनिदयाल ने गाली देते हुए रुपए देने से इनकार कर दिया। कहा-दोबारा रुपये मांगने आए तो जान से मार दूंगा।


एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed