फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In the Gulriha area, a third youth standing near a tractor-trolley stole bricks.

Gorakhpur News: चालक को रास्ता दिखाने के बहाने आठ किमी दूर छोड़ा, ट्रॉली सहित ईंट चोरी

Mon, 13 Apr 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 13 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
In the Gulriha area, a third youth standing near a tractor-trolley stole bricks.
गुलरिहा (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सरैया पेट्रोल पंप के पास से ईंट लदी ट्रॉली चोरी हो गई। बाइक सवार दो युवकों ने ईंट खरीदने का बहाना बनाकर चालक को करीब आठ किलोमीटर दूर ले जाकर छोड़ दिया। इधर, ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास खड़े तीसरे युवक ने दूसरा ट्रैक्टर बुलाकर ट्रॉली लदी ईंट चोरी कर ली। ट्रैक्टर मालिक ने गुलरिहा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महाराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के निबियहवा निवासी लालजी यादव के ईंट-भट्ठे से दो ट्रॉलियों में ईंट लादकर ड्राइवर कमलेश यादव और समसुद्दीन शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के लिए निकले थे। मंगलपुर में दोनों गाड़ियां साथ चलने लगीं।
विज्ञापन

आरोप है कि गुलरिहा क्षेत्र के सरैया पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने ओवरब्रिज के नीचे गाड़ी रुकवाकर ईंट का भाव पूछना शुरू किया। भट्ठा मालिक से फोन पर बातचीत के बाद एक ट्रॉली ईंट का दाम 14 हजार रुपये तय हुआ। इसके बाद कमलेश ने समसुद्दीन को वहीं रुकने को कहा और अपनी गाड़ी लेकर मोहद्दीपुर में ईंट गिराने चला गया। मोहद्दीपुर में ईंट उतारते समय आरोपी के नंबर से कमलेश की बात हुई, जिसमें उसने दो घंटे में लौटने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रात करीब साढ़े तीन बजे जब कमलेश सरैया वापस पहुंचा तो समसुद्दीन ट्रैक्टर पर बैठा मिला लेकिन ट्रॉली सहित ईंट गायब थी। समसुद्दीन ने बताया कि दो युवक उसे बाइक से रास्ता दिखाने के बहाने रामपुर पेट्रोल पंप से आगे एक लिंक मार्ग पर कुछ दूर ले गए और वहीं छोड़कर भाग गए। इस दौरान तीसरा युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास ही खड़ा था। चालक पैदल वापस लौटा तो ट्रैक्टर खड़ा था लेकिन ईंट लदी ट्रॉली गायब थी।

वाहन मालिक अजय प्रताप निवासी पनियरा ने बाइक सवार युवकों पर चालक को बहला-फुसलाकर ट्रॉली सहित ईंट चोरी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed