फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In the first phase, the platforms will be changed to three platforms, so passengers will not have to run around.

Gorakhpur News: प्लेटफॉर्म पर कोच की मिलेगी सटीक जानकारी, बदले जाएंगे गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड

Mon, 01 Jun 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
In the first phase, the platforms will be changed to three platforms, so passengers will not have to run around.
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर अब ट्रेन के आने के दौरान अपने कोच की जानकारी के लिए प्लेटफॉर्म पर भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। यात्रियों को अब कोच की सटीक जानकारी मिलेगी। इसके लिए सभी कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड को बदला जाएगा। पहले फेज में तीन प्लेटफॉर्म पर नए डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे, इसके लिए एजेंसी नामित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


स्टेशन पर लगे कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड की मियाद आठ साल होती है। गोरखपुर जंक्शन पर लगा सिस्टम 10 वर्ष पुराना हो चुका है। इसे स्टेशन के पुनर्विकास योजना के तहत बदला जाना था। कार्यदायी संस्था गति शक्ति की ओर से काम बहुत धीमी गति से कराए जा रहे हैं। इसके चलते काम पूरा होने में दो वर्ष लग जाएंगे।
विज्ञापन

कोच की सटीक जानकारी न होने से यात्रियों को परेशानी होती है। ट्रेन जब प्लेटफाॅर्म पर आती है तब उन्हें पता चलता है कि जिस कोच में उन्हें चढ़ना है वह कहां खड़ी होगी। पिछले दिनों महाप्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए निर्देश दिए थे कि कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड को बदल दिए जाएं। ये नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) से जुड़ा होता है और इसकी सटीक जानकारी अपडेट होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल प्रशासन ने पहले चरण में प्लेटफॉर्म दो, आठ और नौ पर डिस्प्ले बोर्ड लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए दो जून को टेंडर फाइनल होगा। दूसरे चरण में अन्य छह प्लेटफॉर्म पर डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे। एनईआर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि तीन प्लेटफॉर्म पर कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड की प्रक्रिया चल रही है, जल्द इसे बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed