फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A youth has been arrested in connection with putting up a controversial banner in Gorakhpur

विवादित पोस्टर: गोरखपुर में 'घमंड' पर मचे 'प्रचंड' के पीछे अपहरण की कहानी, मजदूर से जबरन लगवाया था बैनर

Tue, 11 Jun 2024 11:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 11 Jun 2024 11:31 AM IST
सार

फर्म के प्रोपराइटर विनय पांडेय की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध कैंट थाना पुलिस ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज किया। सीसीटीवी कैमरा फुटेज की मदद से होर्डिंग लगाने वाले मजदूर को पकड़ा गया तो उसने बताया कि शाहपुर के बिछिया स्थित मानस विहार कालोनी के नीरज सिंह उसे जबरन अपने साथ ले गया और यह होर्डिंग लगवाया।

विज्ञापन
A youth has been arrested in connection with putting up a controversial banner in Gorakhpur
पुलिस ने नीरज सिंह को गिरफ्तार किया है। इसी ने मजदूर का अपहरण कर ये विवादित पोस्टर लगवाया था - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहर में बृहस्पतिवार को विवादित पोस्टर लगने के बाद अचानक माहौल गरम हो गया था। अब इस मामले में नया मोड़ आया है। मजदूर को अगवा करके शहर के कई प्रमुख चौराहों पर विवादित होर्डिंग लगवाया गया था। पूछताछ व जांच के बाद कैंट थाना पुलिस ने केस में अपहरण करने व धमकी देने की धारा आरोपी युवक पर बढ़ाई है।

विज्ञापन


कुशीनगर जिले के रामकोला बड़हरा बाबू गांव मौहनी निवासी नीरज सिंह को अपहरण के केस में कैंट पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपित गौतम यादव व उसके साथी की तलाश चल रही है।
विज्ञापन


छह जून की भोर में शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर एक राजनीतिक दल के झंडे के बैकग्राउंड वाला होर्डिंग लगवाया गया था। जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में घमंड टूटने की बधाई लिखा हुआ था। होर्डिंग में नीचे छात्रनेता गौतम यादव व यशवर्धन मिश्रा का नाम लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने सभी होर्डिंग उतरवा दिया। फर्म के प्रोपराइटर विनय पांडेय की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध कैंट थाना पुलिस ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज किया। सीसीटीवी कैमरा फुटेज की मदद से होर्डिंग लगाने वाले मजदूर को पकड़ा गया तो उसने बताया कि शाहपुर के बिछिया स्थित मानस विहार कालोनी के नीरज सिंह उसे जबरन अपने साथ ले गया और यह होर्डिंग लगवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed