फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In the coming days, there will be facility of catering in TTE rest room.

Gorakhpur News: आने वाले दिनों में टीटीई रेस्ट रूम में कैटरिंग की भी होगी सुविधा

Wed, 17 May 2023 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
In the coming days, there will be facility of catering in TTE rest room.
रेलवे बोर्ड ने भारतीय रेलवे के सभी मुख्य वाणिज्य प्रबंधकों को पत्र लिखकर दिया निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। लोको पायलट और गार्ड की रनिंग रूम की तरह ही अब टीटीई रेस्ट रूम में भी कैटरिंग आदि की सुविधाएं मुहैया होंगी। रेलवे बोर्ड ने भारतीय रेलवे के सभी प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधकों को पत्र लिखकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है। बोर्ड का कहना है कि फेडरेशनों से वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के माध्यम से प्रस्ताव लेकर रेस्ट रूमों को पूरी तरह व्यवस्थित करें।

आइआरटीसीएसओ के संरक्षक टीएन पांडेय ने बताया कि टीटीई रेस्ट रूम को भी पूरी तरह व्यवस्थित करने के लिए लगातार लड़ाई लड़ी जा रही है। इसी का परिणाम है कि रेलवे बोर्ड द्वारा सभी जोन के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधकों को पत्र जारी कर टीटीई रेस्ट रूम की बदहाली और शिकायतों को लेकर नाराजगी जताई गई है। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री केएल गुप्ता ने का कहना है कि एआईआरएफ ने पीएनएम की बैठक में टीटीई रेस्ट रूम को व्यवस्थित करने की मांग की थी। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय ने भी महाप्रबंधक से टीटीई रेस्ट रूम को व्यवस्थित कराने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed