{"_id":"66271cd191f3fbf2760f459e","slug":"in-tarkulha-gorakhpur-two-women-were-hit-by-a-bolero-car-and-then-kidnapped-and-took-them-away-2024-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बोलेरे गाड़ी से महिलाओं को ठोकर मारी, मदद करने की जगह कर दिया ये अपराध- पुलिस ने खोज निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बोलेरे गाड़ी से महिलाओं को ठोकर मारी, मदद करने की जगह कर दिया ये अपराध- पुलिस ने खोज निकाला
Tue, 23 Apr 2024 07:58 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला, गोरखपुर
अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 23 Apr 2024 07:58 AM IST
विज्ञापन
इसी गाड़ी से ठोकर मारी थी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्षेत्र के तरकुलहा देवी मंदिर में परिवार के साथ सोमवार की दोपहर कढ़ाई चढ़ाने आई महिला को तरकुलहा मेला में ही बोलेरो ने ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज कराने के नाम पर नशे में धुत मनबढ़, घायल महिला और उसकी भाभी को गाड़ी में बैठाकर देवरिया के बरहज लेकर चले गए।
विज्ञापन
सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने पांच घंटे बाद दोनों महिलाओं को खोज निकाला। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर बोलेरो को कब्जे में ले लिया है। पीड़ित महिला के पति ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, देवरिया जनपद के बरियारपुर इलाके के एक गांव की महिलाएं तरकुलहा देवी मंदिर पर कढ़ाई चढ़ाने आई थीं। बताया जा रहा है कि दोपहर तीन बजे एक महिला को मेला परिसर में ही एक बोलेरो ने ठोकर मार दिया, जिससे वह घायल हो गई।
विज्ञापन
बोलेरो में सवार लोग भीड़ में घिरता देख घायल महिला और उसकी भाभी को उपचार कराने लिए अपनी गाड़ी में बैठाकर साथ लेकर चले गए।
चौरीचौरा में उपचार कराने बजाए उन्हें लेकर भागने लगे।
गाड़ी में वे उनके साथ गालीगलौज करने लगे। परिजनों ने इसकी सूचना 112 व चौरीचौरा पुलिस को दी। तरकुलहा चौकी इंचार्ज अभिषेक राय ने पुलिस फोर्स के साथ बोलेरो की तलाश शुरू कर दी। करीब पांच घंटे बाद बोलेरो और दोनों महिलाओं को पुलिस ने बरहज से खोज निकाला। पुलिस बोलेरो को कब्जे में लेने के साथ दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।