{"_id":"6a3af5bf658d99144b00c747","slug":"in-some-places-coaching-centers-were-found-operating-in-basements-while-in-others-the-building-plans-had-not-been-approved-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1363814-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कहीं बेसमेंट में चलता मिला कोचिंग सेंटर तो कहीं नहीं पास था नक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कहीं बेसमेंट में चलता मिला कोचिंग सेंटर तो कहीं नहीं पास था नक्शा
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर समेत 34 भवनों की जांच में 22 में मिली अनियमितता, जीडीए ने दिए नोटिस
हरिओम नगर समेत चार जोन में कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, गेस्ट हाउस और अस्पतालों में चला अभियान
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने मंगलवार को शहर में संचालित कोचिंग संस्थानों सहित विभिन्न व्यावसायिक भवनों की सुरक्षा और वैधता को लेकर अभियान चलाया। प्राधिकरण की अलग-अलग टीमों ने चारों जोन में कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, गेस्ट हाउस और अस्पतालों समेत कुल 34 भवनों की जांच की। इनमें 22 में अनियमितताएं पाई गईं। कहीं बेसमेंट में कोचिंग सेंटर संचालित होते मिला तो कुछ भवनों का नक्शा ही पास नहीं था। जीडीए ने सभी को नोटिस जारी किया है।
निरीक्षण के दौरान सर्वाधिक फोकस सिविल लाइंस स्थित हरिओम नगर क्षेत्र पर रहा, जहां कोचिंग संस्थानों की जांच के लिए पहुंची टीमों को अधिकांश जगहों पर ताले लटके मिले। जांच छात्रसंघ चौराहा, पादरी बाजार, शिवपुर सहबाजगंज, गांधी गली, असुरन और राप्तीनगर क्षेत्रों में भी की गई। जांच में भवनों के स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप निर्माण, उपयोग की स्थिति तथा फायर एनओसी की भी पड़ताल की गई।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के अनुसार, 34 भवनों में कोचिंग संस्थान, लाइब्रेरी, गेस्ट हाउस और अस्पताल शामिल थे। इनमें 22 भवनों में नियमों के उल्लंघन और अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद सभी को नोटिस जारी कर अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित भवनों के खिलाफ सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।