{"_id":"65d662718d8e10035f03df96","slug":"in-shahpur-he-took-money-for-land-from-one-person-and-gave-the-deed-to-another-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-473819-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शाहपुर में एक से जमीन के रुपये लिए, दूसरे को कर दिया बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शाहपुर में एक से जमीन के रुपये लिए, दूसरे को कर दिया बैनामा
विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर के बशारतपुर निवासी शख्स से 6 डिसमिल जमीन बैनामा करने के नाम पर दूसरे शख्स ने 12 लाख 50 हजार रुपये लेकर दूसरे को जमीन का बैनामा कर दिया। आरोप है कि जमीन के रुपये वापस मांगने पर धमकी दी गई। एसएसपी के निर्देश पर शाहपुर थाने में क्रेता-विक्रेता समेत छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर बशारतपुर निवासी वरुण सिंह ने दी तहरीर में लिखा है कि रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी विवेकानंद यादव से जमीन खरीदने के लिए 13 लाख रुपये में सौदा हुआ। इसके लिए 12 लाख 50 हजार रुपये उनको दे दिए। किसी कारणवश तत्काल बैनामा नहीं हुआ तो रजिस्टर्ड इकरारनामा बनवा लिया गया। समय जब अनुकूल हुआ तो जमीन को बैनामा करने के लिए बार-बार बलराम यादव से दबाव बनाने लगा, लेकिन वह हीलाहवाली करते रहे।
इसी बीच बलराम यादव उक्त जमीन के साथ उनकी पहले से बैनामा सुदा जमीन को आकांक्षा सिंह पत्नी अरविंद सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी शाहपुर व अमृता सिंह पत्नी महेश प्रताप सिंह के नाम रजिस्ट्री कर दिए। रजिस्ट्री कराने की जालसाजी में कई लोग शामिल रहे। पुलिस ने विवेकानंद यादव, आकांक्षा सिंह, अमृता सिंह, अरविंद सिंह, इष्ट देव सिंह के विरुद्ध जालसाजी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज की है।