फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In memory of Brahmleen Mahant, a conference will be held on Shrimad Bhagwat Katha and contemporary topics

Gorakhpur News: ब्रह्मलीन महंत की स्मृति में श्रीमद्भागवत कथा और सामयिक विषयों पर होगा सम्मेलन

Sun, 31 Aug 2025 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
In memory of Brahmleen Mahant, a conference will be held on Shrimad Bhagwat Katha and contemporary topics

विज्ञापन

ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ का 56वां व ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का 11वां पुण्यतिथि समारोह


समारोह के शुभारंभ व समापन अवसर पर उपस्थित रहेंगे मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ



अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 56वीं एवं महंत अवेद्यनाथ की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रीमद्भागवत कथा के रसपान और समाज व राष्ट्र को प्रभावित करने वाले कई ज्वलंत मुद्दों पर चिंतन-मंथन का अवसर प्राप्त होगा। कथा का चार और व्याख्यानमाला का शुभारंभ पांच सितंबर को होगा। पुण्यतिथि सप्ताह समारोह के उद्घाटन व समापन समारोह में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ भी सम्मिलित होंगे। उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।


गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने बताया कि गोरक्षपीठ की गौरवशाली आध्यात्मिक-धार्मिक परंपरा को नई दिशा प्रदान करने वाले महान देशभक्त, अपराजेय धर्मयोद्धा, हिंदुत्वनिष्ठ ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का व्यक्तित्व आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी स्मृतियां हमें नई ऊर्जा देती हैं। ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 56वीं एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 11वीं पुण्यतिथि पर सात दिवसीय श्रद्धांजलि समारोह 4 से 11 सितंबर तक प्रातः 10ः30 बजे से गोरक्षनाथ मंदिर में संपन्न होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्रद्धांजलि समारोह के अंतर्गत 4 से 10 सितंबर तक अपराह्न 3ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक सप्तदिवसीय ‘श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान-यज्ञ’ का आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में किया जाएगा। व्यासपीठ से परिधान पीठ गोपाल मंदिर, अयोध्या धाम से पधारने वाले कथाव्यास जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी राम दिनेशाचार्य महाराज के मुखारविंद से कथा अमृत की वर्षा होगी। इसके पूर्व दोपहर 2.30 बजे से अखंड ज्योति तथा श्रीमद्भागवत महापुराण की भव्य शोभायात्रा कथा वाचक, साधु संतों, यजमानगण की उपस्थिति में बैंडबाजे के साथ गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह से पोथी के पूजन अर्चन के बाद कथा स्थल तक हर्षोल्लास के साथ पहुंचेगी। श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान-यज्ञ, सप्तदिवसीय सम्मलेन एवं श्रद्धांजलि सभा का लाइव प्रसारण गोरखनाथ मंदिर के फेसबुक पेज एवं यू-ट्यूब चैनल पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




श्रद्धालुओं के लिए चार मार्गों पर मिलेगी निशुल्क बस सेवा

कथा सुनने वाले श्रद्धालुओं के लिए गोरखनाथ मंदिर की ओर से 4 से 10 सितंबर तक प्रतिदिन निशुल्क बस स्थल तक लाने-ले जाने के लिए निर्धारित स्थानों से उपलब्ध होगी।

1- बाबा चैन सिंह मंदिर लालडिग्गी पार्क, मुंशी प्रेमचंद पार्क, अलहदादपुर, रीड साहब धर्मशाला, गोलघर, कालीमंदिर, यातायात तिराहा, धर्मशाला तिराहा होते हुए गोरखनाथ मंदिर।
2- मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गिरधरगंज, छात्रसंघ चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड, महाराणा प्रताप तिराहा होते हुए गोरखनाथ मंदिर तक।


3. गीता वाटिका, असुरन चौक, एचएन सिंह चौराहा, राप्तीनगर हाईडिल होते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज, जंगल नकहा ओवरब्रिज, राणी सती दादी मंदिर, रामनगर चौराहा होते हुए गोरखनाथ मंदिर तक।

4- महुआतर ओवरब्रिज, महेसरा, बरगदवा, राजेंद्र नगर होते हुए गोरखनाथ मंदिर तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed