फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In-laws were not sending daughter, police took action

मायके से ससुराल नहीं आ रही थी पत्नी तो डीएम से लगाई गुहार, पुलिस ने ऐसे कराई विदाई

Mon, 08 Feb 2021 08:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 08 Feb 2021 08:53 AM IST
विज्ञापन
In-laws were not sending daughter, police took action
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज इलाके के एक गांव की महिला को उसके ससुराल नहीं भेजने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। महिला के पति ने डीएम से शिकायत की, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने महिला की विदाई करा दी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के कोइलसा गांव निवासी हरिओम ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसने 28 अगस्त 2019 को चिल्लूपार, बड़हलगंज निवासी मोना सोनकर से शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद पत्नी की मां उसे विदा कराकर मायके ले गईं, तभी से वह उनके कब्जे में है। वह पत्नी की विदाई नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार राय ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया, जहां मोना सोनकर ने पति के साथ जाने की सहमति दी। इसके बाद प्रभारी ने मोना को उसके पति के साथ ससुराल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed