फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In-laws accused of assault, snatching jewelry and throwing her out of the house

'मेरे पति नपुंसक हैं': पत्नी ने लगाया आरोप- शादी के बाद हमेशा दूरी बनाकर रखा- धोखे से कर लिया विवाह; केस दर्ज

Thu, 26 Mar 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 26 Mar 2026 02:52 AM IST
सार

आरोप है कि, जब उसने इस बारे में अपने ससुराल पक्ष से सवाल किया तो ससुर की ओर से यह कहकर टाल दिया जाता था कि उसके पति का इलाज चल रहा है और वह जल्द ही ठीक हो जाएगा। महिला का आरोप है कि बाद में उसे जानकारी मिली कि उसका पति नपुंसक है और इस तथ्य को जानबूझकर उससे छुपाया गया था।

विज्ञापन
In-laws accused of assault, snatching jewelry and throwing her out of the house
फोटो : सांकेतिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि उसके पति की नपुंसकता की बात छुपाकर उससे शादी की गई और बाद में उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिकरीगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि शादी के बाद उसका पति उससे दूरी बनाए रखता था और उसके पास नहीं आता था।

आरोप है कि, जब उसने इस बारे में अपने ससुराल पक्ष से सवाल किया तो ससुर की ओर से यह कहकर टाल दिया जाता था कि उसके पति का इलाज चल रहा है और वह जल्द ही ठीक हो जाएगा। महिला का आरोप है कि बाद में उसे जानकारी मिली कि उसका पति नपुंसक है और इस तथ्य को जानबूझकर उससे छुपाया गया था।
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि इस सच्चाई के सामने आने के बाद उसके पति, सास, ससुर और देवर ने उसके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। करीब एक माह पूर्व सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसके जेवर व अन्य सामान छीनकर उसे घर से निकाल दिया। वह मजबूरी में अपने मायके में रहने लगी। इस संबंध में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed