फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Kushinagar, Woman accuses DPO of sexual harassment, DM writes letter to government

UP: मकान पर बुलाकर DPO करता था यौन उत्पीड़न, विरोध पर देता था ये धमकी, आरोप...DM ने शासन को लिखा पत्र

Sat, 29 Mar 2025 10:42 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 29 Mar 2025 10:42 AM IST
सार

कंपनी की ओर से एक महिला कर्मचारी की नियुक्ति की गई थी। वह डीपीओ शैलेंद्र कुमार राय के सुपरविजन में कार्य कर रही थी। आरोप है कि डीपीओ अपने आवास और कार्यालय पर बुलाकर महिला का यौन उत्पीड़न करते थे। विरोध करने पर कंपनी को पत्र लिखकर नौकरी से निकलवाने की धमकी देते थे।

विज्ञापन
In Kushinagar, Woman accuses DPO of sexual harassment, DM writes letter to government
यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया

विस्तार

जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) पर एक निजी कंपनी की महिला कर्मी के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। डीएम ने डीपीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है। इससे पूर्व कंपनी की ओर से मिली शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी ने प्रोबेशन अधिकारी की अध्यक्षता में जांच के लिए टीम का गठन किया था। जांच में महिला की ओर से लगाए गए आरोप सही पाए गए, जिसके बाद शासन को पत्र भेजा गया।

विज्ञापन


तमकुहीराज तहसील में करीब आठ माह पूर्व बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से एक कार्यक्रम हुआ था। इसमें खाना आपूर्ति करने वाली एक निजी कंपनी ने जिला प्रशासन के सहयोग से 20 आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल बनाने के लिए गोद लिया था। कंपनी की ओर से एक महिला कर्मचारी की नियुक्ति की गई थी।
विज्ञापन


वह डीपीओ शैलेंद्र कुमार राय के सुपरविजन में कार्य कर रही थी। आरोप है कि डीपीओ अपने आवास और कार्यालय पर बुलाकर महिला का यौन उत्पीड़न करते थे। विरोध करने पर कंपनी को पत्र लिखकर नौकरी से निकलवाने की धमकी देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने तंग आकर अपनी कंपनी के अधिकारियों से डीपीओ की करतूत को बताया। कंपनी की ओर से 31 जनवरी 2025 को डीएम कुशीनगर को महिला के आरोप के आधार पर पत्र भेजकर जांच कराने की मांग की गई। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी की अध्यक्षता में एक टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया।

टीम की ओर से की गई जांच में महिला की ओर से लगाए गए आरोप की पुष्टि हुई और जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गई। टीम में शामिल सदस्यों को महिला ने बताया कि शिकायत नहीं करने के लिए डीपीओ लगातार फोन कर दबाव बनाने के साथ तरह-तरह की बातें कर मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने डीपीओ के खिलाफ शासन को पत्र लिखा है।

एक कंपनी की महिला कर्मी ने डीपीओ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। कंपनी की ओर से पत्र आया था। उस आधार पर जांच के लिए एक टीम गठित की गई थी। जांच रिपोर्ट में महिला का आरोप सही पाया गया। डीपीओ के खिलाफ शासन को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है: विशाल भारद्वाज, डीएम कुशीनगर

इसके पहले भी डीपीओ पर दर्ज हुआ था दुष्कर्म की कोशिश का केस
मऊ जिले के रहने वाले डीपीओ की तैनाती काफी दिनों से यहां है। वर्ष 2022 में खड्डा क्षेत्र की एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने डीपीओ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उस समय मामला काफी चर्चा में आया तो जांच के बाद रविंद्र नगर थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। सूत्रों की मानें तो शासन में मजबूत पैठ के कारण डीपीओ पर आरोप लगने के बाद भी विभागीय कार्रवाई नहीं होती है।


जिस कंपनी की ओर से महिला कर्मी को तैनात किया गया था, उसके द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है। जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने जांच की है और संभावना के आधार पर रिपोर्ट बनाकर सौंपी है, वह गलत है। जांच रिपोर्ट में तोड़-मरोड़कर तथ्यों को पेश किया गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने गलत किया है, इनको लीगल नोटिस दिया हूं: शैलेंद्र कुमार राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी कुशीनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed