फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, the fraudster absconded after cheating children on computer education and earning.

Gorakhpur News: 'कंप्यूटर कोर्स सीखने पर मिलेंगे पैसे',लालच में फंसकर छात्रों ने गंवा दिए लाखों रुपये

Mon, 30 Sep 2024 07:03 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 30 Sep 2024 07:03 PM IST
सार

छात्रों ने बताया कि एक साल पहले सिकरीगंज में न्यू गुरूकुल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन का ऑफिस खोला गया। इसका डाएरेक्टर सिद्धार्थनगर में रहता है। इसमे बतौर शिक्षक के रूप में तैनात लोग गांव-गांव जाकर अपनी स्कीम छात्रों और अभिभावकों को बताते थे। उन्होंने बताया था कि नौ से 12 वीं के छात्रों को ट्रिप्पल सी और डीसीए कोर्स कराया जाएगा।

विज्ञापन
In Gorakhpur, the fraudster absconded after cheating children on computer education and earning.
ठगी के शिकार छात्रों ने पुलिस ऑफिस आकर दिया प्रार्थना पत्र। - फोटो : स्रोत-विज्ञप्ति

विस्तार

सिकरीगंज में न्यू गुरूकुल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन नाम से ऑफिस खोलकर जालसाजों ने कक्षा नौवीं, 10, 11 और 12 वीं के छात्रों को कंप्यूटर सीखने के साथ ही पैसा कमाने का प्रलोभन देकर 10 लाख रुपये से अधिक की जालसाजी की और फरार हो गए।

विज्ञापन


सोमवार को खजनी, माल्हनपार, भैंसा बाजार, सिकरीगंज और गीडा से पुलिस ऑफिस पहुंचे करीब 40 छात्रों ने यह आरोप लगाया और कार्रवाई के लिए डे अफसर को प्रार्थना पत्र दिया। डे अफसर ने खजनी थाने को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ऑफिस पहुंचे छात्रों ने बताया कि एक साल पहले सिकरीगंज में न्यू गुरूकुल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन का ऑफिस खोला गया। इसका डाएरेक्टर सिद्धार्थनगर में रहता है। इसमे बतौर शिक्षक के रूप में तैनात लोग गांव-गांव जाकर अपनी स्कीम छात्रों और अभिभावकों को बताते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया था कि नौ से 12 वीं के छात्रों को ट्रिप्पल सी और डीसीए कोर्स कराया जाएगा। इस दौरान उन्हें प्रतिमाह तीन से चार हजार रुपये भी दिए जाएंगे। इसके लिए एक छात्र को 15 हजार 499 रुपये फीस जमा करनी होगी। कम उम्र में पढ़ाई के साथ रोजगार पाने की लालच में छात्रों ने अभिभावक से मांग कर रुपये जमा कर दिए। एक माह पहले सिकरीगंज स्थित ऑफिस में ताला बंद हो गया और उसके कर्मचारी भी लापता हो गए।


इसके बाद से ही छात्र व उनके अभिभावक उनकी तलाश कर रहे थे। छात्रों का आरोप है कि थाने पर भी शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, इसलिए पुलिस ऑफिस शिकायत करने आए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed