फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, the clerk of the CO office signed the charge sheet posing as SP

गोरखपुर में अंधेरगर्दी: CO ऑफिस का मुंशी बन गया 'SP', चार्जशीट पर कर दिया फर्जी हस्ताक्षर- निलंबित

Sat, 22 Mar 2025 12:00 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 22 Mar 2025 12:00 PM IST
सार

दरअसल, एससी-एसटी एक्ट के एक मामले की विवेचना पूरी होने पर चार्जशीट पर एसपी साउथ का हस्ताक्षर होना था। मुंशी ने खुद ही एसपी का हस्ताक्षर बनाकर चार्जशीट दाखिल करने के लिए थाने के पैरोकार से सिविल कोर्ट में भेज दिया। कोर्ट में पेशकार ने चार्जशीट देखी तो उसपर एसपी के हस्ताक्षर देख उसे हैरानी हुई।

विज्ञापन
In Gorakhpur, the clerk of the CO office signed the charge sheet posing as SP
police - फोटो : amar ujala

विस्तार

खजनी सीओ ऑफिस के विवेचना मुंशी शनि चौधरी पर आरोप है कि उसने छेड़छाड़, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के एक मामले में एसपी साउथ का हस्ताक्षर खुद बनाकर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। करतूत पकड़े जाने पर एसपी साउथ ने जांच कराकर मुंशी को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को खजनी थाने में आरोपी मुंशी के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कराया गया। आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, मुंशी शनि चौधरी खजनी सीओ ऑफिस में दो साल से तैनात है। बीते दिनों छेड़छाड़, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के एक मामले की विवेचना पूरी होने पर चार्जशीट पर एसपी साउथ का हस्ताक्षर होना था।
विज्ञापन


मुंशी ने खुद ही एसपी का हस्ताक्षर बनाकर चार्जशीट दाखिल करने के लिए थाने के पैरोकार से सिविल कोर्ट में भेज दिया। कोर्ट में पेशकार ने चार्जशीट देखी तो उसपर एसपी के हस्ताक्षर देख उसे हैरानी हुई। इसके बाद चार्जशीट वापस खजनी सीओ ऑफिस भेज दी गई। पेशकार ने एसपी को हस्ताक्षर के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी साउथ ने ऑफिस में फाइल चेक कराई तो पता चला कि खजनी सीओ ऑफिस से एक चार्जशीट अभी तक नहीं आई है। फिर सीओ ऑफिस से फाइल मंगाई गई तो उसपर अपना हस्ताक्षर देख एसपी भी हैरान हो गए। उन्होंने एक सप्ताह तक जांच कराकर आरोपी विवेचना मुंशी पर कार्रवाई की।


मुंशी ने दो साल के कार्यकाल में क्या-क्या कारनामा किए हैं, इसकी भी जांच की जा रही है। साथ ही जिस चार्जशीट को दाखिल करने के लिए फर्जी हस्ताक्षर बनाया गया है, इससे किसको फायदा पहुंच रहा है, इस बारे में भी पुलिस छानबीन कर रही है। मुंशी के साथ इस कृत्य में और कौन शामिल है, इस बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed